फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Next hearing of Tikunia incident cross case on 25th

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया कांड क्रॉस केस की अगली सुनवाई 25 को

Wed, 12 Nov 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Next hearing of Tikunia incident cross case on 25th
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस मामले में एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में बुधवार को निरीक्षक बालेंदु गौतम के बयान होने थे, लेकिन उनकी बीमारी की बात कहते हुए अभियोजन की ओर से अगली तारीख दिए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर अदालत ने 25 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही होनी थी, लेकिन कुछ समय तक विवेचना करने वाले बालेंदु गौतम को पेश करने की रणनीति बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उनकी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए अभियोजन पक्ष की ओर से समय दिए जाने का अनुरोध किया गया। इसे मंजूर करते हुए एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने अगली तारीख 25 नवंबर को मुकर्रर की है।
विज्ञापन

बॉक्स
14 को रामपुर के डॉक्टर की होगी गवाही
तिकुनिया हिंसा मामले में अभियोजन की ओर से पोस्टमाॅर्टम करने वाले डॉक्टर की गवाही अदालत में कराने की रणनीति बनाई गई है। इससे पहले बलरामपुर के डॉ. राजकुमार की गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हो चुकी है। इसी कड़ी में अगली गवाही रामपुर में तैनात डॉक्टर की होनी है, जिसके लिए कोर्ट ने 14 नवंबर तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed