{"_id":"60f5c2128ebc3e68026a1e12","slug":"newlywed-dies-under-suspicious-circumstances-in-nighasan-lakhimpur-news-bly4535797113","type":"story","status":"publish","title_hn":"निघासन में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निघासन में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
निघासन। थाना क्षेत्र के गांव भानपुरवा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
कस्बा निघासन निवासी रामकुमार गौतम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पंक्षी (20) का विवाह थानाक्षेत्र के छेदुई पतिया के मजरा भान पुरवा निवासी शत्रोहन लाल के बेटे सूरज के साथ इसी साल आठ मई को किया था।
आरोप है कि दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज न लाने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार की रात करीब एक बजे सूचना मिली, जिस पर मौके पर पहुंचे। वहां पर जाकर देखा तो उनकी बेटी कमरे के अंदर बने टिनशेड में फंदे से लटक रही थी। ससुराल पक्ष के सभी लोग लापता थे। शव के र्दाइं तरफ गर्दन पर चोट के निशान भी थे। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।