{"_id":"67292449dcd03f7db00d9da7","slug":"new-tourist-circuit-to-be-launched-in-bhira-range-from-november-7-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-132549-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भीरा रेंज में नए टूरिस्ट सर्किट का शुभारंभ 7 नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भीरा रेंज में नए टूरिस्ट सर्किट का शुभारंभ 7 नवंबर से
विज्ञापन
भीरा रेंज में टूरिस्ट सर्किट की तैयारियों का जायजा लेते एफडी और डीएफओ। स्त्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में टूरिस्ट सर्किट का नई तैयारियों के साथ नया पर्यटन सत्र सात नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए जरूरी तैयारियां जोरों पर हैं। शुभारंभ प्रदेश के वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना करेंगे।
यह नया टूरिस्ट सर्किट बफरजोन की भीरा रेंज के चक बैरियर से शुरू होकर जंगल के रास्ते झादीताल तक जाएगा। जंगल के रास्ते 35 किलोमीटर की दूरी में सैलानी दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार और झादीताल के पानी में कलरव करते रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों की खूबसूरती भी निहार सकेंगे।
भीरा रेंज में बनाए गए नए टूरिस्ट सर्किट को लेकर जंगल के अंदर रास्तों की साफ-सफाई, मचान आदि का कार्य जोरों पर चल रहा है। सोमवार को दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा और बफरजोन डीएफओ सौरीस सहाय टूरिस्ट सर्किट की तैयारियों का जायजा लेने भीरा रेंज पहुंचे। इसमें मिली खामियों को लेकर वनकर्मियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एफडी ने बताया कि 7 नवंबर को वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना नए टूरिस्ट सर्किट का उद्घाटन करेंगे। वन निगम की तीन जिप्सियों से स्कूली बच्चों को निशुल्क टूरिस्ट सर्किट का भ्रमण कराया जाएगा।
झादीताल में बड़ी संख्या में आते हैं प्रवासी परिंदे
बफरजोन भीरा रेंज सघन वनों, झाड़ियों, लताओं और छोटे-छोटे घास के मैदानों के कारण प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। इस नए टूरिस्ट सर्किट पर सैलानियों का सबसे बड़ा आकर्षण झादीताल पर खूबसूरत रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों का दर्शन होगा। उल्ल नदी के किनारे झादीताल पूरे साल पानी से भरा रहता है। सर्दियों के मौसम में दुनिया के विभिन्न ठंडे देशों से प्रवासी परिंदे यहां आकर प्रवास करते हैं। उस समय पक्षियों की चहचहाहट से पूरा वातावरण मधुर संगीत की तरह गूंजता है।
इको टूरिज्म के गेस्ट हाउस का उद्घाटन आठ को
ममरी। मोहम्मदी-महेशपुर रेंज के जंगल में सैर करने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित इको टूरिज्म के गेस्ट हाउस का उद्घाटन आठ नवंबर को होगा। उद्घाटन विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर डीएफओ संजय बिसवाल सहित कई विभागीय अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। संवाद