फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New ITI, inter college to provide pace to education

आईटीआई, इंटर कॉलेज खुलने से मिलेंगे शिक्षा को नए आयाम 

Fri, 09 Feb 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 09 Feb 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
New ITI, inter college to provide pace to education
iti
गोमती नदी के किनारे बसी कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गरदहा में साफ-सुथरी सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कें, नालियां, जगह-जगह रखे कूड़ेदान देखकर लगता है कि गांव में सुनियोजित ढंग से विकास हुआ है। तकनीकी शिक्षा के लिए गांव में बन रहा आईटीआई कॉलेज और मॉडल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से गांव में शिक्षा को नए आयाम मिलेंगे। 
विज्ञापन

करीब 7500 आबादी वाली ग्राम पंचायत गरदहा में गरदहा, रघुनाथपुर, ढाका और बरेठी को मिलाकर कुल चार मजरे हैं। इन चारों मजरों की तस्वीर में तरक्की का रंग भरा जा रहा है। गांव में जो रास्ते कच्चे रह गए हैं वहां इंटरलॉकिंग कराई जा रही है। लड़कियों के लिए गांव में मॉडल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और तकनीकी शिक्षा के लिए आईटीआई का निर्माण हो रहा है। बरेठी गांव के पास से बहने वाली गोमती नदी में आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए 800 मीटर तटबंध निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गरदहा के बाशिंदों का मुख्य व्यवसाय खेती है। कुछ लोग व्यापार से भी जुड़े हैं। जिनके पास खेती या व्यापार नहीं हैं वे मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं। यहां 400 लोगों के जॉबकार्ड बने हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 65 हैंडपंप लगे हैं। 410 मीटर इंटरलॉकिंग हैं साथ ही दोनों तरफ नालियां बनी हुई हैं। रास्तों पर रोशनी के लिए गांव में 10 स्ट्रीट लाइट लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गरदहा एक नजर में
04- मजरे हैं ग्राम पंचायत में
7500-आबादी है ग्राम पंचायत की
3500- हैं वोटर
400- हैं जाबकार्ड धारक
65- लगे हैं इंडिया मार्का हैंडपंप
10- लगी हैं स्ट्रीट लाइटें
34- प्रधानमंत्री आवास बने
36- प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन 
50- शौचालयों का हो चुका निर्माण 
03- किमी है कच्चा मार्ग
410- मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग।
410- मीटर बनी हैं नालियां
03- हैं प्राथमिक विद्यालय
01- पूर्व माध्यमिक विद्यालय
03- आंगनबाड़ी केंद्र

प्रस्तावित विकास कार्य
390- प्रधानमंत्री आवास
300- मीटर इंटरलॉकिंग
300- मीटर नाली
800- मीटर बंधा
200-मीटर खंडजा
50- स्ट्रीट लाइटें
600-शौचालय

ये हैं समस्याएं
गांव का पंचायत भवन जर्जर है, प्रधानमंत्री आवासों का लक्ष्य कम, पात्र ज्यादा, बरेठी में चकमार्ग को लेकर दिक्कतें, जलमग्न भूमि के नाम पर लोगों का अबैध कब्जे।
मॉडल ग्राम पंचायत बनाने की तमन्ना
ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गांव के गरीब परिवारों को आवास, शौचालय और स्वच्छ जल मुहैया कराना प्राथमिकता है। गांव को एक मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए तमाम योजनाएं लागू कराने के प्रयास जारी हैं।

शमीम बानो, ग्राम प्रधान

ग्राम पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं शत प्रतिशत लाभ दिलाया जा रहा है पात्रों का चयन करके उनको प्रधानमंत्री आवास दिलाए जा रहे हैं। पंचायत को खुले में शौच मुक्त कराने को शौचालयों का निर्माण जारी है।
उमेश कुमार कौशल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed