फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New hamlet may disappear from existence... only three houses left

Lakhimpur Kheri News: मिट सकता है नया पुरवा का अस्तित्व... सिर्फ तीन घर बचे

Mon, 12 Aug 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
New hamlet may disappear from existence... only three houses left
पलिया भीरा मार्ग पर बहता बाढ़ का पानी और निकलते वाहन। संवाद
लखीमपुर खीरी। शारदा नदी की कटान से बिजुआ ब्लॉक के नयापुरवा गांव का वजूद मिटने वाला है। गांव में सिर्फ तीन घर बचे हैं। नदी किसी भी समय इन घरों को निगल सकती है।
विज्ञापन

उधर, निघासन के ग्रांट नंबर 12 गांव के घर भी कटान की जद में हैं। तिकुनिया क्षेत्र का नया पिंड गांव भी मोहाना नदी की कटान के निशाने पर है। भीरा- पलिया मार्ग पर भी नदी का पानी बह रहा है। प्रशासन ने इस मार्ग पर ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। मगर वाहन चालक मान नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


शारदा नदी का कटान देख सहमे ग्रामीण
बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ का गांव नयापुरवा मिटने की कगार पर है। शारदा नदी की कटान की रफ्तार देख ग्रामीण सहमे हैं। करीब बीस घर कट चुके हैं, गांव में सिर्फ तीन घर बचे हैं। रविवार देर रात तक नदी इन घरों को भी निगल सकती है। पिछले साल चकपुरवा तथा कोरियाना गांव नदी ने निगल लिए थे। आने वाली पीढ़ी के लिए यह गांव कहानियों में रह जाएंगे। उधर, बेलहा सिकटिहा में भी कटान तेज हो गया है। गांव के पश्चिम की तरफ से कटान जारी है। बाढ़ खंड के लोगों ने गांव को बचाने के लिए कुछ काम किया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। कटान की वजह से हजूरपुरवा, बेचेपुरवा व करसौर के कटने की आशंका बढ़ गई है। लेखपाल अविनाश मिश्रा ने बताया कि लगभग सभी कटान पीडितों को मुआवजा राशि मिल चुकी है। उनकी समस्याओं पर निगाह रखी जा रही है। ग्रामीणों को बसाने के लिए रहीमनगर में भूमि चिह्नित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गुरुद्वारे में किया गया लोगों के रहने का इंतजाम
तिकुनिया। मोहाना नदी नया पिंड गांव को चारों तरफ से घेर चुकी हैं। अभी कोई घर नहीं कटा है, लेकिन गांव की तरफ बढ़ रही नदी को देख ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का हाल जानने के लिए नायब तहसीलदार हरे राम मोहाना नदी का नाला नाव से पार गांव पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव के लोगों के रहने के लिए गुरुद्वारे में इंतजाम कर दिया गया है। नदी का रुख गांव की तरफ है। नदी किसी भी समय गांव को चपेट में नदी ले सकती है। गांव निवासी मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह, मंगत सिंह, रामू ने बताया उनका घर कटने के कगार पर है। जमीन पहले ही नदी में समा चुकी है। चरणजीत सिंह, रंजीत सिंह, भोला सिंह, सुरजीत सिंह सूरज सिंह, मक्खन सिंह, बूटा सिंह ने बताया कि घर तक नदी पहुंच गई है। संवाद

---
देर रात बढ़ा पलिया-भीरा मार्ग पर पानी
पलियाकलां। दो दिन से हो रही लगातार बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने का असर भी दिखने लगा है। अतरिया के आगे रेल लाइन टूटने से बनबसा बैराज की मामूली रिलीजिंग से नदी का पानी पलिया-भीरा मार्ग पर चलने लगता है। बीते पांच दिनों से लगातार पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया पुलिया के आगे पानी सड़क क्रॉस कर बह रहा है। शनिवार की रात 12 बजे के बाद बनबसा से 80 हजार क्यूसेक से अधिक पानी पास किया गया। रविवार सुबह आठ बजे 92,130 क्यूसेक तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तक भी 92 हजार क्यूसेक से अधिक पानी पास हुआ। यह पानी देर रात नदी में आने की बात कही जा रही है। जलस्तर एक बार फिर बढ़ेगा। मौजूदा समय में भी पानी सड़क क्रॉस कर बह रहा है। छोटे वाहन व ई रिक्शा चालक सवारियों को बैठाकर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। संवाद

पलिया भीरा मार्ग पर बहता बाढ़ का पानी और निकलते वाहन। संवाद

पलिया भीरा मार्ग पर बहता बाढ़ का पानी और निकलते वाहन। संवाद

पलिया भीरा मार्ग पर बहता बाढ़ का पानी और निकलते वाहन। संवाद

पलिया भीरा मार्ग पर बहता बाढ़ का पानी और निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed