फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nephews fraudulently took the donation letter of the woman's land

Lakhimpur Kheri News: भतीजों ने महिला की जमीन का धोखे से लिया दानपत्र

Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nephews fraudulently took the donation letter of the woman's land
निघासन। सिंगाही थाना के बथुआ गांव निवासी एक महिला के साथ उसके सगे भतीजों द्वारा ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला महेंद्र कौर के अनुसार करीब दो साल पहले कोरोना से उसके पति संतोष सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद मुर्तिहा गांव निवासी उसके दो भतीजों का उसके घर आना जाना बढ़ गया। दोनों ने उसे विश्वास में ले लिया। इसी बीच महिला के बीमार होने पर दोनों इलाज के लिए निघासन लेकर गए और बीमारी की हालत में ही उसकी चार एकड़ जमीन का दानपत्र अपने नाम लिखवा लिया। तबीयत ठीक होने पर जब महिला को उसके साथ हुई जालसाजी का एहसास हुआ तो उसने दोनों से दानपत्र खारिज कराने की बात कही।

इसके बाद दोनों ने ऐसा करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को महिला थाने पहुंची और एसओ शिवाजी दुबे को तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही कुछ किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed