{"_id":"65204b51fe24b3675d0944c6","slug":"nepals-prime-minister-meets-earthquake-victims-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-7161-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भूकंप पीड़ितों से मिले नेपाल के प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भूकंप पीड़ितों से मिले नेपाल के प्रधानमंत्री
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल के बझांग जिले में भूकंप पीड़ितों से मिलने पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री।
धनगढ़ी(नेपाल)। मंगलवार को नेपाल के बझांग जिले में आए भूकंप पीड़ितों से नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड ने मुलाकात की। उन्होंने भूकंप से टूटे घरों को बनवाने का आश्वासन भी दिया है।
मंगलवार को नेपाल में आए भूकंप से एक महिला की मौत होने के साथ ही 27 घायल हो गए थे। जबकि भारी संख्या में घर व भवन क्षतिग्रस्त हुए थे। शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड भूकंप पीड़ितों से मिलने चौनपुर के पास सेना बैरियर भौपुर में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। यहां उन्होंने भूकंप पीड़ित स्थान शांति टोल और जय पृथ्वी कैंपस में पीड़ितों से मिलकर उनको राहत सामग्री दी। साथ ही भूकंप में टूटे घरों को भी सरकार की तरफ से बनवाने का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बझांग जिले के मुख्यालय चौनपुर समेत आसपास क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। बृहस्पतिवार को सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने भी भूकंप क्षेत्र का दौरा कर भूकंप पीड़ितों व घायलों से मुलाकात कर हरसंभव राहत सामग्री दिए जाने के निर्देश दिए थे। संवाद