{"_id":"f0ddfdeec11c94e213977b4437c67d49","slug":"nepali-arrivals-rhinos-panic-among-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली गैंडों की आमद से किसानों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली गैंडों की आमद से किसानों में दहशत
बांकेगंज
Updated Sat, 31 Jan 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
नेपाल से भटककर भारत के सीमावर्ती जंगलों में भ्रमण करते हुए तीन गैंडे दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज की सलीमपुर बीट में आ गए हैं। गैंडे खेतों में खड़ी लहलहाती गेहूं की फसल को भी तबाह कर रहे हैं।
किसान गुरदमन सिंह उर्फ दम्मी रंजीत सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सोने सिंह, बालक राम आदि इन गैंडों की आमद से दहशत में हैं। वह खेतों में जाने से डर रहे हैं। इनसे से डरे-सहमे किसानों ने बताया कि गैंडे फसल चरने के बाद जंगलों में छुपकर आराम करते हैं और भूख लगने पर फिर खेतों में उत्पात शुरू कर देते हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सलेमपुर बीट के वन रक्षक रामभरोसे को दी है। उधर इस संबध में दुधवा नेशनल पार्क के उप-निदेशक वीके सिंह ने बताया कि पार्क में मौजूद गैंडों की सौर उर्जा रोशनी में लगातार निगरानी के साथ ही हर रोज गिनती होती है। उन्होंने बताया कि नेपाल से भटककर भारत के जंगल में आए गैंडे स्वत: वापस चले जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की ताकीद की है।