फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese Protests

नेपालियों ने निकाला जुलूस

Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। Updated Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Nepalese Protests
ssb - फोटो : amar ujala
भारत विरोधी नारेबाजी के साथ किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

दोनों तरफ तैनात रहा काफी संख्या में फोर्स

बसही बार्डर पर हुई घटना के बाद एक नेपाली की मौत के बाद नेपाल के धनगढ़ी शहर में नेपाली नागरिकों में आया उबाल बरकरार है। नेपालियों ने हजारों की संख्या में अस्पताल में एकत्र होकर विशाल जुलूस निकाला। जो बार्डर से सटे ढोके बाजार से होता हुआ बसही वापस गया। नेपालियों ने भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि भारत नेपाल सीमा के बसही बार्डर पर नेपाली नागरिकों और भारतीय सुरक्षा तंत्र में हुए बवाल तथा कथित गोली लगने से एक नेपाली गोविंद गौतम की हुई मौत के बाद नेपाल के जिला कैलाली के शहर धनगढ़ी में नेपाली संगठन और नागरिक नाराज हो गए थे। शनिवार को तो मामला शांत रहा, आवागमन भी जारी हो गया, लेकिन रविवार को हजारों की संख्या में नेपाली धनगढ़ी स्थित अस्पताल में एकत्र हुए और इसके बाद जुलूस निकाला। जुलूस धनगढ़ी शहर, भंसार होता हुआ ढोके बाजार पहुंचा। यहां पर नेपालियों ने भारतीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। हजारों की संख्या में नेपालियों को देखते हुए नेपाल पुलिस और एसएसबी सकते में आ गई तथा आनन-फानन में ढोके बाजार में काफी संख्या में नेपाली पुलिस बल और एपीएफ फोर्स को लगा दिया गया। उधर सूचना पर भारतीय पुलिस बल और एसएसबी जवान भी सतर्क हो गए। पलिया एसडीएम शादाब असलम, बरेली क्राइम ब्रांच एसपी एमपी सिंह, पलिया सीओ जितेन्द्र गिरि, एसएसबी कमांडेंट वीएस सिद्धू, डिप्टी कमांडेंट एसडी शेरखाने, गौरीफंटा कोतवाल अजीत कुमार, चौकी इंचार्ज तुलसीराम चौरसिया सहित भारी संख्या में पुलिस बल व एसएसबी जवान मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जुलूस के दौरान बंद रही सीमा
भारत-नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर नेपालियों द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। काफी संख्या में फोर्स दोनों तरफ जमी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप में मृतक का पोस्टर लगाकर निकाल रहे थे जुलूस
जुलूस के दौरान एक जीप सबसे आगे चल रही थी जिसमें मृतक नेपाली युवक गोविंद गौतम का पोस्टर लगा था जिसपर माला चढ़ी हुई थी। इस जीप के पीछे काफी संख्या में नेपाली नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। 

ढोके बाजार के दुकानदारों में फैली दहशत
सीमा से सटे ढोके बाजार के दुकानदारों में उस समय दहशत फैल गई। जब हजारों की संख्या में नेपालियों का जुलूस वहां पहुंचा। जुलूस में जमकर नारेबाजी हो रही थी जिसके कारण नेपाली दुकानदार खासे सहमे दिखाई दिए।

दोनों देशों के अधिकारियों ने की बातचीत
जुलूस के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे से बातचीत कर जुलूस के बारे में चर्चा की। भारतीय कस्टम चेक पोस्ट पर आए नेपाली अधिकारियों ने काफी देर तक भारतीय एसएसबी अधिकारियों से चर्चा की।

नेपाल के भीतरी इलाके के भारतीयों में भी दहशत
बसही नोमैसलैंड पर हुए बवाल के बाद नेपाल के भीतरी शहरों में रह रहे भारतीयों  में दहशत बढ़ती जा रही है। बता दें कि बसही नोमैसलैंड के पार नेपाल में  उपद्रवी नेपालियों ने दो तीन दुकानों को आग के हवाले कर दिया था।


नोमैसलैंड पर तैनात है काफी तादाद में एसएसबी
बसही बार्डर पर एसएसबी खासी तादाद में तैनात है। शनिवार की ही तरह यहां कोई भी  नेपाली रविवार को नहीं आने दिया गया। जिससे राहत रही। इस स्थान की सीमा पार नेपाल  की सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed