फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese elephants are slowly moving towards their return

धीरे-धीरे वापसी की ओर बढ़ रहे नेपाली हाथियों के कदम

Mon, 09 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nepalese elephants are slowly moving towards their return
दो साल पहले आए नेपाली हाथियों ने भी आने और जाने में अपनाया था यही मार्ग
विज्ञापन

रविवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के हरीपुर रेंज के जंगल में मिली हाथियों की लोकेशन
बांकेगंज। नेपाल के शुक्ला फांटा से करीब तीन सप्ताह पहले शारदा नदी पार कर दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन के जंगल में पहुंचे जंगली हाथियों ने धीरे-धीरे वापसी और कदम बढ़ा दिए हैं। रविवार को इन हाथियों की लोकेशन पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के हरीपुर रेंज में मिली है। यहां से ये हाथी हजारा, संपूर्णानगर होते हुए वापस जा सकते हैं। इस बीच शनिवार रात को भी हाथियों ने मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट में जमकर उत्पात मचाया।
नेपाली हाथियों का दल शुक्रवार की शाम भीरा-पलिया हाईवे को क्रास कर किशनपुर सेंक्चुरी के जंगल में पहुंचा था। पूरे दिन जंगल में विश्राम करने के बाद हाथियों ने मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट के आसपास खेतों में जमकर उत्पात मचाया। किसान विजय पाल, विनोद कुमार, राजेश कुमार, देवेश कुमार और चंद्रस्वरूप की कई एकड़ धान और गन्ने की फसल को रौंदकर तबाह कर दिया। रात में ही बड़ी नहर पार कर जंगल ही जंगल चलते हुए पीटीआर की हरीपुर रेंज में जा पहुंचे हैं।
विज्ञापन

करीब 24 दिन पहले 16 जुलाई को नेपाल के शुक्ला फाटा से निकलकर जंगली हाथी शारदा नदी पार कर संपूर्णानगर रेंज के घमहाघाट और हजार होते हुए पीटीआर की हरीपुर रेंज में पहुंचे थे। वहां से दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) बफरजोन के भीरा रेंज की महराजनगर बीट होते हुए यह हाथी मड़हा जंगल तक आ गए। इन हाथियों ने न केवल किशनपुर सेंक्चुरी, बल्कि डीटीआर बफरजोन की मैलानी, भीरा रेंज के आसपास बसे गांव के खेतों में उत्पात मचाया और सैकड़ों एकड़ फसल को रौंद कर तबाह कर दिया। यही नहीं यह हाथी दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी और गोला रेंज तक धावा बोला था। कई दिनों तक मड़हा में डेरा डालने के बाद अब इन हाथियों ने नेपाल घर वापसी की ओर रुख किया है। मड़हा से भीरा रेंज और फिर किशनपुर सेंक्चुरी होते हुए पीटीआर की हरीपुर रेंज में जा पहुंचे हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में आए हाथियों ने भी अपने आवागमन का यही रूट अपनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनाधिकारियों का अनुमान है कि हाथी धीरे-धीरे नेपाल वापसी का रुख कर रहे हैं, लेकिन शारदा नदी का जलस्तर अभी इतना कम नहीं हुआ है कि वे बच्चों के साथ नदी को पार कर सकें। फिलहाल वन विभाग पूरी सतर्कता बरतते हुए निगरानी कार्यों में जुटा हुआ है।

रविवार को नेपाली हाथियों की लोकेशन पीटीआर के हरीपुर रेंज में मिली है। इसकी सूचना पीटीआर के डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने दी है। हाथियों के पीटीआर में होने के बावजूद डीटीआर बफरजोन की टीमें पूरी सावधानी के साथ हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, डीडी, डीटीआर, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed