{"_id":"64cbec7339e636045f09f29c","slug":"nepal-oath-administered-to-three-ministers-on-cabinet-expansion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-3088-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : मंत्रिमंडल के विस्तार पर तीन मंत्रियों को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : मंत्रिमंडल के विस्तार पर तीन मंत्रियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में नवनिर्वाचित मंत्रियों को शपथ दिलाते राज्यपाल।
धनगढ़ी(नेपाल)। सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह को नागरिक उन्मुक्ति पार्टी का समर्थन मिल जाने के बाद विश्वास मत हासिल हो गया है। ऐसे में सरकार में सात माह में तीसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। जिसमें नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के रामेश्वर चौधरी समेत तीन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
बीते सात माह पूर्व सुदूर पश्चिम प्रदेश सरकार में नेपाली कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता कमल बहादुर शाह को मुख्यमंत्री बनाया गया था। नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के समर्थन दिए जाने के बाद बहुमत भी साबित हो गया था। इसमें नेपाली कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी केंद्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के विधायकों का समर्थन था। बुधवार को नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के समर्थन दिए जाने से मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह की सरकार ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।
इसके बाद देर शाम प्रदेश के राज्यपाल देवराज जोशी ने उन्मुक्ति पार्टी के रामेश्वर चौधरी को भूमि व्यवस्था, कृषि व सहकारी मंत्री, कैलाश चौधरी को राज्यमंत्री व शिवराज भट्ट को आंतरिक मामला एवं कानून मंत्री की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रीगण मौजूद रहे।