{"_id":"6a89f227e3a48d63a307caf9","slug":"nepal-goods-worth-up-to-rs-2500-may-be-tax-free-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-183035-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : 2500 रुपये तक का सामान हो सकता है करमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : 2500 रुपये तक का सामान हो सकता है करमुक्त
Sun, 23 Aug 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। सीमा पार से घरेलू सामान लाने वालों को नेपाल सरकार राहत दे सकती है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के कार्यक्रम में अर्थमंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले ने बताया कि सामान पर कर की सीमा 500 से बढ़ाकर 1,000 से 2,500 रुपये तक करने पर विचार चल रहा है।
उन्होंने सीमा सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आम नागरिकों और तस्करी में शामिल लोगों में अंतर कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को घरेलू सामान लाने पर अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
अर्थमंत्री के अनुसार, विदेश से 100 रुपये से अधिक का सामान लाने पर कर लगाने का नियम था। वर्तमान सरकार के कार्यभार संभालने के बाद इसे लागू किया गया था। महंगाई और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने सीमा बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
अब इसे 1,000 से 2,500 रुपये तक करने पर विचार हो रहा है। अंतिम निर्णय सीमावर्ती क्षेत्रों के व्यापार और नेपाल के घरेलू बाजार के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।
अर्थमंत्री ने कहा कि सरकार आम नागरिकों को राहत देने के पक्ष में है। हालांकि, तस्करी और राजस्व चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।