फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nepal border

अब एक माह बाद खुलेगी भारतीयों के लिए नेपाल की सीमा

Tue, 13 Oct 2020 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
nepal border
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। कोरोना को लेकर करीब सात माह से भारत-नेपाल सीमा के बीस नाका बंद चल रहे हैं। ऐसे में सीमावर्ती भारतीय बाजारों में सन्नाटा पसरा होने के साथ ही कई बाजार भी बंद हैं। जिससे भारतीय व्यापारियों को खासा नुकसान हो रहा है। जिसकी तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में 18 अक्तूबर को खुलने वाले अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा को अब एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना को लेकर बीते सात माह से भारत-नेपाल सीमा के बीस नाका नहीं खुल सके हैं। जबकि नेपाल से भारत के महानगरों में काम करने वाले नेपालियों को भारत और नेपाल सरकार द्वारा आने-जाने की छूट दी गई है। भारतीय नागरिकों एवं व्यापारियों को नेपाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उधर नेपाल सरकार ने पहले 18 अक्तूबर से सीमा को खोलने के निर्देश जारी किए थे लेकिन सोमवार को काठमांडू में हुई बैठक के बाद अब सीमा खुलने की अवधि एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में दोनों देशों के नागरिकों और व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं सीमा से सटी मंडियां बंद होने से कारोबार पर भी खासा असर देखने को मिलेगा। सीमावर्ती बाजार और मंडियों के बंद होने से नेपाली लोगों को भी जरूरतों का सामान और खाद्य सामग्री नेपाल में अधिक मूल्य पर खरीदना पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed