फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Neither doctor nor technician...work going on with the help of pharmacist

Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर न टेक्नीशियन... फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा काम

Mon, 25 Dec 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Neither doctor nor technician...work going on with the help of pharmacist
प्रशांत कुमार
लखीमपुर खीरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाओं का आलम है। मेले में न तो डॉक्टर बैठते हैं और न ही खून जांच के लिए लैब टेक्नीशियन हैं। फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ के सहारे जैसे-तैसे काम चलाया जाता है।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों की अनदेखी और मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के चलते मरीजों को जन आरोग्य मेला से कुछ खास लाभ नहीं मिल रहा है। दिन पर दिन मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। जनपद में 40 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। अधिकांश का यही हाल है। शहर के नौरंगाबाद स्थित पीएचसी पर दोपहर 12 बजे रविवार को जन आरोग्य मेले में कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। डॉ. कृतिका का पीजी में चयन होने पर वह नौकरी छोड़कर चली गई हैं।
विज्ञापन

जिस दूसरे डॉक्टर को अटैच किया गया है, वह नहीं आए। डॉक्टर के न होने पर फार्मासिस्ट वीरपाल ने मरीजों को दवाई दी। दोपहर 12 बजे तक यहां 22 की ओपीडी हो सकी। पिछले दो साल से लैब टेक्नीशियन न होने से खून जांच भी नहीं होती। यही हाल गुटैयाबाग पीएचसी का था। यहां भी डॉक्टर गैरहाजिर थे। फार्मासिस्ट प्रशांत ने मरीजों को दवा दी। आयुष के डॉ. अरुण कुमार मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक आयुष के 14 और एलोपैथ के 22 मरीजों की ओपीडी हो सकी। यहां भी पिछले तीन सालों से टेक्नीशियन के न होने से खून की जांच नहीं हो रही है। निर्मलनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी डॉक्टर नहीं मिले। फार्मासिस्ट रवि कश्यप मरीजों को दवा देते मिले। निर्मलनगर में एक मात्र टेक्नीशियन हैं। रविवार को नौ मरीजों की खून जांच हुई। निर्मल नगर पीएचसी परिसर में मेडिकल कचरा फैला मिला फैला मिला।



गुटैयाबाग पीएचसी पर सुबह दवा लेने गया था, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। ऐेसे में बिना दवा के ही लौटना पड़ा। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-प्रभात कुमार, मोहल्ला गुटैयाबाग



गुटैयाबाग पीएचसी पर अधिकांश समय डॉक्टर नदारद रहते हैं। रविवार को जनआरोग्य मेला में दवा लेने पहुंचा लेकिन डॉक्टर नहीं मिले।
-प्रशांत कुमार, मोहल्ला गुटैयाबाग


देहात क्षेत्र के अधिकांश पीएचसी फार्मासिस्ट के सहारे
मितौली क्षेत्र की पीएचसी संडिलवा में फार्मासिस्ट संजय वर्मा, कल्लुआमोती में फार्मासिस्ट अनुभव सक्सेना, ककरहा में फार्मासिस्ट अपूर्व द्विवेदी, पीएचसी चुरईपुरवा में फार्मासिस्ट अतुल अग्निहोत्री ने मरीजों का इलाज किया। सीएचसी मितौली पर अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. रेनू, पीएचसी कैमहरा में डॉ. विपनेश कुमार मौजूद मिले। मझगई में फार्मासिस्ट देव सिंह, गोला सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक बिहारी सिंह, बांकेगंज सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके सिंह मरीजों को दवा दी।


मामले की जांच कराई जाएगी। जन आरोग्य मेला में जो डॉक्टर नहीं पहुंचे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी दिखवाया जाएगा।
-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ

प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed