फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Neighbor Saddam strangled a 13 year old girl to death arrested in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पड़ोसी सद्दाम ने गला दबाकर की थी 13 वर्षीय छात्रा की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Thu, 12 Oct 2023 12:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 12:40 PM IST
सार

सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा रविवार को मदरसे में पढ़ने गई थी। अगले दिन उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में सद्दाम नाम के युवक को दबोचा है। 

विज्ञापन
Neighbor Saddam strangled a 13 year old girl to death arrested in lakhimpur kheri
आरोपी सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा की हत्या पड़ोसी युवक सद्दाम ने की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि पड़ोसी सद्दाम छात्रा को गन्ने में खींच ले गया था और उसके साथ जबरदस्ती की थी। छात्रा ने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर किशोरी की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा रविवार को मदरसे में पढ़ने गई थी। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देर रात 11.30 बजे छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे छात्रा का शव रमुवापुर गांव के पास मोहन सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जन्मदिन पर छात्रा को दिया जिंदगी भर का दर्द... ट्रेन से हाथ-पैर कटे; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन डॉक्टरों के पैनल ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में मौत की वजह सांस अवरुद्ध होना बताई गई। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। आंख नहीं फोड़ी गई। गहरी चोट के निशान मिले थे। परिजनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई थी। हालांकि दुष्कर्म की बात पर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। 

मृतका के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। बृहस्पतिवार सुबह सद्दाम के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि सद्दाम छात्रा का पड़ोसी है। रविवार को छात्रा मदरसे से लौट रही थी। रास्ते में सद्दाम मिल गया। वह उसे गन्ने के खेत में ले गया। छात्रा ने शोर मचा दिया। इस पर सद्दाम ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed