फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NEET: Congressmen protest against paper leak

नीट : पेपर लीक को विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jun 2024 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
NEET: Congressmen protest against paper leak
पलिया एसडीएम को नीट से संबं​धित ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद
लखीमपुर खीरी। नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ शुक्रवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम राजीव निगम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि 23 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं। इससे पहले भी कई पेपर लीक में बच्चों का भविष्य बर्बाद हो चुका है। जिस तरह से नीट में धांधली हुई है, सरकार मौन साधे हैं, इससे पता चलता है कि सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार बार-बार झूठ बोलकर धांधली की बात छुपाती रही है। शिक्षामंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान सिद्धार्थ त्रिवेदी, रामकुमार पाल, सरोजिनी अवस्थी, सिद्धि खान, संजय गोस्वामी, रामकुमार वर्मा, नीरज बाजपेई, नारायण वर्मा, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई जांच कराने की मांग
पलियाकलां। कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्तिकेय सिंह को ज्ञापन सौंपकर नीट में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करने का वादा किया था। कांग्रेस मांग करती है कि नीट यूजी 2024 की परीक्षा को रद्द किया जाए। इस दौरान कांग्रेस के दिनेश शर्मा, अशोक कुमार, रामदयाल यादव, रामनरेश, जीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

पलिया एसडीएम को नीट से संबंधित ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद

पलिया एसडीएम को नीट से संबंधित ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed