{"_id":"64d3e2e576988afe010b7984","slug":"ncs-preparing-youth-for-interview-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-3532-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवाओं को साक्षात्कार के लिए तैयार कर रहा एनसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवाओं को साक्षात्कार के लिए तैयार कर रहा एनसीएस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत सरकार की ओर से जिला सेवायोजन कार्यालय में नेशनल सर्विस सेंटर यानि एनसीएस सेवा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी देने के साथ साक्षात्कार के लिए तैयार करना है। इसके लिए कार्यालय पर कंप्यूटर लाइब्रेरी भी स्थापित है। जहां पर नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग की जाती है।
एनसीएस के विवेक यादव ने बताया कि यह देश का सबसे बड़ा रोजगार मंच है। मॉडल करियर सेंटर का उद्देश्य युवाओं को काउंसलिंग और प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। करियर सेंटर में युवाओं को बायोडाटा बनाने से लेकर सभी तरह के रोजगार संबंधी जानकारी दी जाती है, ताकि वह सही विकल्प चुन सकें। उन्होंने बताया कि देश भर में कुल 107 एनसीएस हैं।
इसके लिए सेवायोजन कार्यालय पर कंप्यूटर लैब है। यहां पर कोई भी युवक आकर रोजगार संबंधी जानकारी नि:शुल्क प्राप्त कर सकता है। विवेक यादव ने बताया कि यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है। युवा पोर्टल पर जाकर एनसीएस से जुड़कर कैरियर संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
जागरूक किए गए युवा
माह- युवा
मई-150
जून-374
जुलाई-655
कार्यालय पर माॅडल कैरियर सेंटर स्थापित है। इसमें युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा बायोडाटा बनाना, किस क्षेत्र में रोजगार के अवसर ज्यादा हैं, आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। कोई भी युवा कार्यालय आकर कैरियर संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
- मोहित कुमार जिला सेवा योजन अधिकारी