फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NCC cadets and girl students took out awareness rally

एनसीसी कैडेट्स व छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली

Wed, 01 Dec 2021 05:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets and girl students took out awareness rally
मतदान जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लखीमपुर खीरी। एसपी संजीव सुमन ने मंगलवार को यातायात माह नवंबर 2021 के समापन पर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने लोगों को यातायात के नियमों का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी संजीव सुमन ने कहा कि पूरे जनपद में पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया, जिस दौरान लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। मंगलवार को रैली में धर्म सभा इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं ने बैंड-बाजा के साथ प्रतिभाग किया। जागरूकता रैली लोहिया भवन, विलोबी हाल, हमदर्द सदर चौराहा व जिला अस्पताल से होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ आदित्य कुमार, प्रतिसार निरीक्षक, शिवनारायण यादव, यातायात प्रभारी निर्मलजीत यादव द्वारा एनसीसी कैडेट को पंफलेट देकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया और सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर और संगीत के माध्यम से यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध जनपद खीरी में 8,620 वाहनों का चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कर कुल 9,63,600 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया है। यातायात माह के दौरान जनपद में यातायात पुलिस एवं जनपद की पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, ई रिक्शा स्टैंड, टेंपो स्टैंड, चालक/परिचालकों तथा पैदल चलने वालों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed