फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Navratri final vow There were Parayan Knyabhoj

नवरात्र के अंतिम व्रत का  पारायण कर कराया कन्याभोज 

Mon, 10 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 10 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Navratri final vow There were Parayan Knyabhoj
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना, दिनभर मां के जयकारों से गूंजते रहे घर और मंदिर
विज्ञापन

 व्रतों का पारायण कर हवन पूजन और कन्या भोज के साथ सोमवार को शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। मंदिरों और घरों में सुबह से ही मां के जयकारे गूंजते रहे। 
शारदीय नवरात्र के नवें (दसवें) दिन श्रद्धालुओं ने देवी के मां सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना की। संकटा देवी में हवन करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। बाद में कन्या भोज कराया गया। शीतला देवी और वंकटा देवी मंदिर में भी दिन भर हवन और कन्या भोज की धूम रही। जयदेवी संगीत विद्यालय में स्थापित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हवन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन हुआ। संकटा देवी मंदिर समेत कई जगह स्थापित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडालों में मां भगवती जागरण हुए। 
विज्ञापन

धौरहरा। यहां भी सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। क्षेत्र के ईसानगर खमरिया कटौली धौरहरा के माता थाना मंदिर कफारा की अन्नपूर्णा आशापूर्णा भुईंया माता और लीलानाथ मंदिर में माता गौरी का श्रद्धालुओं ने पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। यहां मंगला देवी मंदिर, रक्षा देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, मां दक्षिणेश्वरी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने व्रत का पारायण कर हवन में आहुतियां डालीं।
मिल की पुरानी कॉलोनी के मां वैष्णो दरबार में पं. संतोष द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान सपत्नीक कृष्णानंद अवस्थी से हवन कराया। इसमें सुनीता, बसंती, अंबे, विपिन गिरि, बब्बू अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव, राजेश शुक्ल, राकेश अड़ाना, सुनील वर्मा, सुनील शर्मा आदि ने आहुतियां डालीं। बजाज पब्लिक स्कूल के मां दुर्गा पूजा आयोजन में पं. रामदेव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनोज मिश्र, गोपाल जायसवाल, महेश पटवारी, रिंकू गुप्ता, विनोद राठी, गोपीचंद तिवारी, शरद झा, हनुमान मिश्र, चंद्रबल्लभ जोशी आदि से हवन में आहुतियां डलवाईं।
पलियाकलां। शहर के पांडेय बाबा मंदिर, कालरात्रि मंदिर, रामजानकी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मोहल्ला सिंघहिया के साथ ही तमाम जगहों के मंदिरों में भंडारे हुए। 
निघासन। मां राजराजेश्वरी गुलरी पुरवा मंदिर में दुर्गा पाठ का समापन हुआ। नैमिष से आए पं. अवनीश शुक्ला ने हवन कराया। इस दौरान कई गरीब कन्याओं की शादियां भी हुई। बाबा रामसनेही दास ने गरीब कन्याओं को दान दहेज भी दिया। 
बांकेगंज। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में सजाए गए मां भवानी के दरबार के सांस्कृतिक मंच पर मां का जगराता हुआ। मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल से पंडित कुसुम कुमार शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा कराई। इस मौके पर मुरलीधर गोयल, राजेन्द्र प्रसाद माहेश्वरी, सतीश गोयल, पवन माहेश्वरी, अनिल टंडन, शिव कुमार कुलश्रेष्ठ, बसंत माहेश्वरी, बजरंग अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, खजान सिंह, नेतराम गोयल, विवेक सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, हरिकिशन अग्रवाल, विनोद सिंह देवा सिंह, रमेश गोयल आदि मौजूद रहे। महरताला गांव में सार्वजनिक भंडारा और मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन गुरुवार सुबह आठ बजे होगा। 
मोहम्मदी। मां दुर्गा की नवीं शक्ति सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। कन्याभोज हुआ। अस्तल मंदिर के पुजारी उर्मिलेश मिश्रा के अलावा सरवराकार अवधेश दीक्षित, देवेंद्र भारद्वाज, शिवप्रकाश मिश्र, सुरेश रस्तोगी, कुशाग्र गुप्ता, पवित्र गुप्ता, शिवम मिश्रा, सुशील कटियार आदि मौजूद रहे। 
तिकुनिया। बगिया मोहल्ला स्थित भवमोचिनी दुर्गा मंदिर में हुए भंडारे में सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पं. वेदप्रकाश तिवारी, पवन जैन, विजय जैन, सुदर्शन जैन, रमन अग्रवाल, राकेश राय, नेतराम चौहान, रवि मिश्रा, संतोष चक्रवतीर, अजय मित्तल, आयुष चौहान, आदित्य प्रजापति, गोलू जैन, शानू शाह, धीरज, हीरा, विजय शाह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
बेलरायां। स्टेशन रोड शिव मंदिर में पुजारी आचार्य बालकराम तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक हवन-पूजन कराया। इस दौरान प्रमुख रूप से अजय पाल सिंह तोमर, छोटेलाल गुप्ता, पूर्व प्रधानाध्यापक राजाराम अवस्थी, बृजेश वर्मा, मुनेश गुप्ता, विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
ममरी। श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता मंदिर, माता भुइयां देवी मंदिर, अहमदनगर, रोशननगर, परेली, महेशपुर के माता पूर्णागिरि मंदिर, हैदराबाद, मूड़ा विश्नू धिरावां, घरथनियां, दतेली में पूजा-अर्चना की।
कुकरा। बासुकपुर में जागरण हुआ। इसमें जय गोपाल ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर मां का गुणगान किया। भंडारा भी हुआ। 
 
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन 
गोला गोकर्णनाथ। मां वैष्णो दरबार में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति के तत्वावधान में हुए स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवि लोहिया, कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश महामंत्री रजनी राठी, नानक चंद वर्मा, डॉ. अनिल सिंह, पंकज सिंह आदि ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया। नगर के 15 स्कूलों के 150 बच्चों ने भक्ति गीतों की 30 प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष गुप्ता, केशव अग्रवाल, सेकसरिया शुगर मिल बिसवां(सीतापुर) के महाप्रबंधक पीके सरकार को आयोजक दीपूलाला ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
मुख्य अतिथि रवि लोहिया ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर अतुल अग्रवाल, मुकेश राठी, मनोज माथुर, राकेश अड़ाना, अंकुश माहेश्वरी, सुनील शर्मा, विनय माथुर, मुन्ना राठौर, गजनी, विपिन गिरि, पिंकू सिंह, अरुण श्रीवास्तव, संजय तिवारी, श्रीकृष्ण शर्मा, राजीव शुक्ला मौजूद रहे। वहीं, दरबार को भव्य रूप देने में रामकुमार सिंह, विनोद साहनी, राजेश गुप्ता, धीरज मिश्रा, सत्यम गुप्ता, विवेक राठौर, शानू गुप्ता, शिवम प्रजापति, नितिन गुप्ता, अनुज चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
पलियाकलां। पलिया मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने गोला गोकर्णनाथ पहुंच कर मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। 
 
विधायक रोमी ने विभिन्न पूजा पंडालों में दिए एक लाख रुपये

बाकेगंज/पलियाकला। विधायक रोमी साहनी ने नवरात्र के चलते इलाके के विभिन्न पूजा पंडालों में जागरण और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए 1 लाख रुपये दान दिए। इसके अलावा विधायक ने कमलापुरी के रविदास मंदिर की चहारदीवारी निर्माण को पचास हजार और कृष्णा नगर के दुर्गा मंदिर जीर्णोद्धार के लिए दस हजार का सहयोग किया।

इसके अलावा विधायक ने अपने वेतन से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद कर एक छात्रा के भविष्य संवारने का नेक कार्य किया।
 
विसर्जन यात्रा आज
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो दरबार में स्थिापित मूर्तियों, बजाज पब्लिक स्कूल के दुर्गा पूजा समारोह की देवी देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन शोभायात्रा 11 अक्तूबर को निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed