फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Navodaya Vidyalaya: Waiting list released for admission in class six

नवोदय विद्यालय: कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची जारी

Wed, 27 Sep 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya: Waiting list released for admission in class six
मितौली। कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 2023 की प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। इसमें 28 छात्र-छात्राओं के नाम हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाले जिले के 13300 बच्चों ने कक्षा छह के प्रवेश के लिए आवेदन किया था। 29 अप्रैल 2022 को जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर चयन परीक्षा हुई थी। इसमें 7674 बच्चे शामिल हुए थे। परिणाम जून के अंतिम सप्ताह में आया था। इसमें 79 बच्चों का चयन हुआ था। नए प्राचार्य एसके सक्सेना के आने के बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। विभिन्न चरणों में हुई जांच के बाद गड़बड़ी पर 28 छात्र छात्राओं का प्रवेश निरस्त कर दिया गया था। बुधवार को 28 बच्चों की प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

इसमें बेहजम ब्लॉक के सबसे ज्यादा 12, मितौली के 4, लखीमपुर, फूलबेहड़ ब्लॉक के दो दो व नकहा, मोहम्मदी, रमियाबेहड़, ईसानगर, बांकेगंज ब्लॉक के एक-एक बच्चे का चयन हुआ है। प्रिंसिपल एसके सक्सेना ने बताया कि चयनित छात्राओं के अभिभावकों को प्रवेश के लिए सूचित किया जा रहा है। जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed