{"_id":"626c1e976c3d600c4c000f95","slug":"navodaya-vidyalaya-entrance-exam-today-lakhimpur-news-bly4830982162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय।
जिले के 37 स्कूलों में 16.5 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को होगी। प्रवेश परीक्षा में 16,522 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए चयन परीक्षा 2022 शनिवार को जिले के 37 सेंटरों पर सुबह 11:30 बजे से होगी। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। चयन परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके भी सारे इंतजाम किए गए हैं।
चयन परीक्षा प्रभारी वाईके प्रसाद के हवाले से लाइब्रेरियन दिवाकर मिश्रा ने बताया कि शनिवार को होने वाली चयन परीक्षा में 80 सीटों के लिए 16522 बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
प्रिंसिपल एके शुक्ल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी सेंटरों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की गड़बडी होने पर पर्यवेक्षक सीधे विद्यालय के अध्यक्ष डीएम को अवगत करा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों के अलावा जिले के सभी एसडीएम व सीओ को परीक्षा केंद्रों पर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
निर्धारित समय से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें छात्र
कक्षा छह में प्रवेश के लिए सुबह 11:30 बजे से परीक्षा प्रारंभ होगी। प्रधानाचार्य एके शुक्ला ने बताया कि छात्रों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पेपर हल करने का समय दो घंटा होगा। परीक्षा के संबंध में परीक्षा के दौरान दिक्कत होने पर केंद्र व्यवस्थापक से छात्र संपर्क कर सकते है।
पहली बार प्रवेशपत्र की प्रमाणित प्रति होगी जमा
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल अजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि चयन परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को इस बार प्रवेश पत्र की प्रमाणित प्रति परीक्षा केंद्र पर जमा करनी होगी। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की छाया प्रति अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि चयन परीक्षा के लिए जिस विद्यालय से आवेदन किया गया है। उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक से प्रवेश पत्र प्रमाणित होना जरूरी है। यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।