{"_id":"64b9781eee70708205066268","slug":"navodaya-entrance-test-for-seven-vacant-seats-of-class-11-on-22-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-2002-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय: कक्षा 11 की रिक्त सात सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय: कक्षा 11 की रिक्त सात सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 22 को
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कक्षा 11 की रिक्त सात सीटों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कला संकाय की सात सीटें खाली हैं। जिनके लिए 22 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी। इन सात सीटों के लिए पूरे जिले से 64 बच्चों ने आवेदन किया था। प्राचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी बच्चों को 10:30 बजे प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा प्रभारी वाईके प्रसाद ने बताया की यह परीक्षा पांच सेक्शन में विभाजित है। इसमें मानसिक योग्यता, अंग्रेजी भाषा, विज्ञान, सामाजिक व गणित के प्रश्न होंगे। लाइब्रेरियन दिवाकर मिश्रा ने बताया की अभ्यर्थी स्कूल की वेबसाइट से अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद