फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Narendra Kumar , president and Became minister Lal Bahadur

नरेंद्र कुमार अध्यक्ष और लालबहादुर बने मंत्री

Thu, 29 Jan 2015 09:42 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Thu, 29 Jan 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
Narendra Kumar , president and Became minister Lal Bahadur
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के बाद नायब तहसीलदार रामदेव निषाद की अध्यक्षता में मतगणना कराई गई। मतगणना के बाद नरेंद्र कुमार वर्मा को अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष और लाल बहादुर यादव को मंत्री घोषित गया है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सेंट्रल बार के कार्यालय पर हुए 281 मतदाताओं वाली बार एसोसिएशन के मतदान में काफी गहमागहमी के बीच 266 वकीलों ने मतदान किया। वकीलों ने शुरुआती दौर में काफी जोश दिखाते हुए मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार वर्मा ने 145 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमकिशोर मिश्र कोे 25 मतों से हराकर विजय हासिल की। उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार ने 147 मत पाकर 28 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जानकी प्रसाद शुक्ल पर विजय हासिल की। मंत्री पद पर लालबहादुर यादव ने 139 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिव भगवान पर 14 मतों से विजय हासिल की है। नायब तहसीलदार रामदेव निषाद ने विजयी पदाधिकारियों का नाम घोषित किए। मतगणना में तीन मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी सुनीता मिश्रा, निर्वाचन अधिकारी अशोक गुप्ता, इश्तियाक उल्ला खां, शिवराज राजवंशी, हरिनाम पांडे, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप काजल, राजेश गिरि, मनोज श्रीवास्तव, अचल श्रीवास्तव, अनिरुद्ध मिश्र, संतोष भारती, लालबिहारी वर्मा, चंद्रप्रकाश दीक्षित सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में होगा पलिया बार एसोसिएशन का चुनाव
पलियाकलां।
पलिया बार एसोसिएशन का चुनाव फरवरी में होगा। फिलहाल अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।
इस संबंध में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा हुई। साथ ही फरवरी में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया लेकिन इसमें तारीख का ऐलान नहीं किया गया। बैठक में तीन फरवरी तक सभी प्रकार के बकाए को जमा करने को कहा गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने और संचालन मंत्री इंतजार हुसैन ने किया। श्रीष द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, सतीश सिंह, खुर्शीद आलम, अरुण अवस्थी, रामचंद्र गौतम, अजीत सिंह, जावेद अख्तर, धर्मराज शाक्य, राजीव भार्गव, मोहम्मद यूनुस, एमयू खान, बाल मुकुंद शुक्ला, शिव विक्रम मिश्रा, रमाशंकर पांडे, रमेश चंद्रा आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed