{"_id":"6877e4379559cc46ac0aeb37","slug":"narcotics-drugs-found-at-medical-store-establishment-locked-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-150767-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर पर मिलीं नारकोटिक्स दवाएं, प्रतिष्ठान पर पड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर पर मिलीं नारकोटिक्स दवाएं, प्रतिष्ठान पर पड़ा ताला
विज्ञापन
मेडिक स्टोर की जांच करते हुए औषधि निरीक्षक बबिता रानी। स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। बिना अनुमति नारकोटिक्स दवाओं को बेचना व रखना मेडिकल संचालक को भारी पड़ गया। औषधि निरीक्षण (डीआई) ने मेडिकल संचालन पर रोक लगाते हुए प्रतिष्ठान बंद करा दिया। साथ ही संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि बुधवार को एसएसबी जवानों के साथ तिकुनिया के बनवीरपुर गांव में स्थित संजय फार्मा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। फर्म स्वामी ने लाइसेंस दिखाया। निरीक्षण के समय दुकान में एलोपैथिक दवाओं के साथ नारकोटिक्स औषधियां भी मिलीं।
औषधि निरीक्षक ने संचालक से नारकोटिक्स दवाओं के खरीद बिल मांगे, जो वह नहीं दिखा सके। ऐसे में फर्म के संचालन को रोकने के साथ ही प्रतिष्ठान बंद करा दिया गया। निरीक्षण की यह रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि को भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रामाधीन इंटर कॉलेज परिसर में मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं, जांच के निर्देश
निघासन। क्षेत्र के बम्हनपुर स्थित रामाधीन इंटर कॉलेज परिसर में एक्सपायर्ड दवाएं मिली हैं। इन दवाओं में टेबलेट अलबेंडाजोल सहित कई इंजेक्शन शामिल हैं, जो एक जनवरी 2025 को एक्सपायर हो चुके हैं।
कॉलेज परिसर में पड़ी दवाओं को देख लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मामले पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि दवाएं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वितरित करने के लिए भेजी गईं थीं। संभवत: समय रहते दवाएं बांटी नहीं गईं और एक्सपायर होने के बाद फेंक दी गईं। मामले की जांच कराई जाएगी, तभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद