फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   namaz

अकीदत से अदा की गई ईद-उल अजहा की नमाज

Fri, 25 Sep 2015 07:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Sep 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
namaz
ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाजियों ने मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकवाद दी। मुस्लिम समुदाय के तमाम लोगों ने बकरीद के मौके पर बकरों की कुर्बानियां दीं और अपने लोगों में तबर्रुख तकसीम किया।
विज्ञापन

शहर में ईदगाह, मस्जिद मीनारा, मस्जिद गोटैयाबाग, मस्जिद हाथीपुर कोठार, मस्जिद हुदा हिदायतनगर, मस्जिद कचहरी, मस्जिद महराजनगर, गौसिया मस्जिद महराजनगर, रफाकाती मस्जिद हिदायतनगर, मस्जिद गुलजारनगर, सुनहरी मस्जिद, कादरी मस्जिद गुलजारनगर, मस्जिद शमशेरनगर, अजमेरी मस्जिद हाथीपुर उत्तरी, ईदगाह नौरंगाबाद, हुसैनी मस्जिद हिदायतनगर, मस्जिद मथना शरीफ, मदीना मस्जिद हिदायतनगर और मस्जिद गरीब नवाज में मुकर्रर वक्त पर वहां के इमामों ने नमाज अदा कराई। इस दौरान कई ईदगाहों पर मेला लगा। नमाज के दौरान पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर में साफ सफाई की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

खीरी टाउन। यहां ऐतिहासिक ईदगाह पर मौलाना निजामुददीन ने नमाज अदा कराई। इसमें कस्बे के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के नमाजियों ने नमाज अदा की और दुआएं मांगी। इसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ। शिया ईदगाह मीरातालाब में मौलाना नाजिम ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। बाद में कुर्बानियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर परवरदिगार से मुल्क और अवाम की तरक्की के साथ खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद घरों में कुर्बानियां कराई गईं। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। मुस्लिमों के अलावा भी लोगों ने बकरीद की खुशियों में शामिल होकर भाईचारे की मिसाल कायम की। नमाज के बाद घरों में कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुुआ। इस मौके पर जामा मस्जिद के निकट एक मेला भी लगा जहां बच्चों ने खूब खरीदारी कर मेले का आनंद लिया।
मझगईं। नौगवां और मझगईं की ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई और बकरों की कुर्बानी दी गई।
मैलानी। ईद-उल-अजहा परंपरागत ढंग से मनाई गई। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद बाद घर पहुंचकर कुर्बानी की गई।
सिकंद्राबाद। अमेठी गांव में मौलाना अब्दुल अजीज ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। सिकंद्राबाद, रोशननगर, सेहरुआ, बेल्हारी, रायपुर, नीमगांव, भूलनपुर, बेहजम, अछनिया समेत आसपास के सभी गावों में ईद-उल अजहा उल्लास पूर्वक मनाया गया।
गोला गोकर्णनाथ। ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क की बहबूदी के लिए दुआ की। इसके बाद कुर्बानी और एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। अजान, अलीगंज, मूड़ासवारान, पिपरिया धनी, पिपरिया कप्तान समेत क्षेेत्र की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।  
ममरी। ईद-उल-अजहा के मौके पर क्षेत्र के हैदराबाद, गनेजशपुर, नयागांव, परेली, वनबुधेली, रोशननगर, सौंखिया, सरकारगढ़, मुरादपुर, अहमदनगर, छितौनियां, धिरावां, दतेली कोटवारा, अजान, मझिगवां, खरगापुर, मूड़ातिवश्नू, घरथनियां आदि की मस्जिदों, ईदगाहों में कतारबद्ध होकर बकरीद की नमाज पढ़ी गई और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
रजागंज। कस्बा क्षेत्र के गांव सियाथू मस्जिद मे मौलवी इकबाल, रजागंज ईदगाह में शफीक, करनपुर मस्जिद में रिजवान खम्हौल में जमील, जलालपुर ईदगाह में यूनुस खां ने ईद की नमाज अदा कराई।
अमीरनगर। क्षेत्र में बकरीद की नमाज मुकर्रर समय पर अदा की गई। रसूलपुर ईदगाह के पेश इमाम मौलाना अब्दुल रकीब खां ने बयान कुर्बानी का जिक्र किया। ईद की नमाज के बाद लोगों ने  एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

अल्लीपुर गांव में इस बार भी नहीं पढ़ी गई नमाज
ममरी। अल्लीपुर गांव में इस बार भी नमाज नहीं पढ़ी गई। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में सन्नाटा छाया रहा। पीएसी, पुलिस कर्मीं और प्रशासनिक अधिकारी अल्लीपुर गांव में देर रात तक मौजूद रहे। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि गांव के तमाम लोगों ने दूसरे गांव की मस्जिदों, ईदगाहों में जाकर बकरीद और जुमे की नमाज पढ़कर कुर्बानियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed