फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nakul Dubey felt political pulse in three days

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन में सियासी नब्ज टटोल गए नकुल दुबे

Sun, 16 Jul 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nakul Dubey felt political pulse in three days
कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष नकुल दुबे व अन्य पार्टी नेता
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव की आहट से पहले ही जहां भाजपा पीएम मोदी के नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के लिये जनसंपर्क कार्यक्रम, टिफिन बैठक के तहत घर घर दस्तक दे रही है। वहीं, कांग्रेस ने भी जमीन पर उतरकर खोया जनाधार वापस पाने के लिये जद्दोजहद कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिये कांग्रेस ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना शुरु किया है। इसी रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने बीते तीन दिनों में छोटी मोटी नुक्कड़ सभाओं समेत कुल 32 सभाएं की हैं। उधर, लखीमपुर व खीरी टाउन में सबसे बड़ी सभा कराने पर इनके सूत्रधारों पर भी आलाकमान की नजर है।
विज्ञापन




नकुल दुबे ने 13,14 और 15 जुलाई को जिले भर के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं की बात सुनी और जनाधार तलाशा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि संगठन से शीर्ष नेता हर जिले में तीन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से उन्हीं के क्षेत्र में प्रवास कर संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक से लेकर बड़ी सभाएं तक हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने चेहरों पर अभी भी भरोसा

कांग्रेस नेताओं की सभा में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर सभा तक लाना सबसे चुनौतीपूर्ण है। सभाओं में शामिल रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संख्या कांग्रेस नेतृत्व के लिये सुखद साबित हो सकती है। इशारा यह भी है कि मुस्लिम चेहरे पूर्व सांसद जफर अली नकवी और ब्राह्मण चेहरे डॉ रविशंकर त्रिवेदी को अपने क्षेत्रों में बड़ी भूमिका मिल सकती है।


नकुल दुबे ने खीरी कस्बे में की बैठक
खीरी टाउन। खीरी कस्बे के मोहल्ला सैयदवाड़ा में पूर्व चेयरपर्सन उस्मानिया खातून के निवास पर देर रात कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने एक बैठक कर कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है, जिससे लोग परेशान हो चुके हैं और कांग्रेस ही विकल्प बचा है । इस मौके पर डॉ रवि शंकर त्रिवेदी , शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खीरी उस्मानिया खातून, नगर अध्यक्ष रसूल अहमद चांद , अफजल गौरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed