फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nagar palika

शासन से नामित सदस्यों को दिलाई शपथ

Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
nagar palika
लखीमपुर खीरी। शासन की ओर से नगरपालिका परिषद में नामित किए गए पांच और खीरी टाउन नगर पंचायत के तीन सदस्यों को सोमवार को एसडीएम सदर ने शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद लखीमपुर के लिए शासन ने रचना शुक्ला, चंदन शाह, संजय अग्रवाल, राज वाल्मीकि और राहुल मिश्रा को सदस्य नामित कर भेजा है। एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को सभी नामित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, पालिका अध्यक्ष निरुपमा मौनी वाजपेई, ईओ आरआर अंबेश आदि रहे।
विज्ञापन

खीरी टाउन एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने नगर पंचायत सभागार में नामित सदस्यों अश्वनी शर्मा, राजबहादुर और पंडित रूपेश शर्मा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निषाद, ईओ वीरेंद्र यादव, अशोक अवस्थी, रोहित अवस्थी, बृजेंद्र पाठक, श्री कृष्ण सिंह आदि रहे। नगर पंचायत के सभासद गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया में नामित पालिका सदस्यों ने किया शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार
पलियाकलां नगर पालिका परिषद के नामित पालिका सदस्यों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह होना था लेकिन पदेन सदस्यों सांसद व विधायक को सूचना न देने का आरोप लगाते हुए नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया।
बता दें कि नगर पालिका परिषद के नामित पालिका सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पालिका सभागार में सोमवार को किया गया था। जिसमें शासन से नामित पालिका सदस्यों विजय गुप्ता, प्रगति गुप्ता, अनुज शुक्ला बीटू, दिनेश दिवाकर, नीतू सिंह आदि को शपथ दिलाई जानी थी लेकिन पदेन सदस्यों खीरी सांसद व विधायक और संगठन के पदाधिकारियों को सूचना न देने से नाराज नामित पालिका सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया और दोपहर बाद तक कोई नहीं पहुंचा। इस बाबत ईओ नगर पालिका महेंद्र चौधरी ने बताया कि डीएम कार्यालय से 30 मई को शपथ ग्रहण का पत्र प्राप्त हुआ था जिसके बाद सभी को डाक से सूचना भिजवा दी गई थी। बताया कि कई बार नामित सदस्यों को बुलाया गया लेकिन वह नहीं पहुंचे। जिसके बाद एसडीएम से वार्ता की गई। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद तीन जून को दोबारा शपथ ग्रहण समारोह रखा है।

गोला नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण आज
गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद में शासन से नामित पालिका सदस्यों का शपथ ग्रहण दो जून को पालिका सभागार में दोपहर 12.30 बजे होगा।
नगर पालिका परिषद के ईओ पीएन दीक्षित ने बताया कि शासन से नामित पालिका सदस्य सचिन गुप्ता, मनोज सक्सेना, अंकुर माहेश्वरी, रामकिशोर वाल्मीकि और राजेश प्रजापति को एसडीएम अखिलेश यादव शपथ ग्रहण कराएंगे, जिसमें पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और बोर्ड के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed