{"_id":"695ff62effa00e0f710e4bbc","slug":"nagar-kirtan-organised-on-the-occasion-of-prakash-parv-of-shri-guru-gobind-singh-ji-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165454-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
Thu, 08 Jan 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
भीरा में निकाला जा रहा नगर कीर्तन। संवाद
भीरा। गुरुद्वारा नानक शाही में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। पूरे नगर में “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” की गूंज सुनाई देती रही।
सुबह संत बाबा गुरनाम सिंह महंगापुर वालों ने अरदास के उपरांत नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा बजाते सिख सेवक चल रहे थे। उनके पीछे बैंड के जल का छिड़काव करते व झाड़ू लगाते हुए बच्चे और फूलों की वर्षा कर रहीं बालिकाएं चल रही थीं। इसके बाद गुरुग्रंथ साहब की पालकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
नगर कीर्तन खैरा फार्म से पिपरिया, पलिया मार्ग और मेन बाजार होते हुए लखीमपुर-मैलानी चौराहे से पलिया मार्ग होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। मार्ग में व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया।