{"_id":"f206e89c40c82818b56afbeeea0d42d3","slug":"my-snake-wrapped-her-unconscious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप को लिपटा देख बच्ची बेहोश, बाद में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप को लिपटा देख बच्ची बेहोश, बाद में दम तोड़ा
रजागंज
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताऊ संग लखीमपुर गई 11 वर्षीय बच्ची के सिर से सोते समय सर्प लिपट गया, जागने पर ये मंजर देखने पर वह हो गई, उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली गोला क्षेत्र के गांव सियाथू निवासी श्रीप्रकाश की 11 वर्षीय पुत्री गरिमा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। गुरुवार को वह स्कूल से घर लौट कर आई तो लखीमपुर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी उसके ताऊ वेदप्रकाश आए हुए थे। वह उनके साथ लखीमपुर चली गई और रात को खाना खाकर कमरे मे सो गई। रात करीब एक बजे उसने सांप को सिर से लिपटे हुए देखा जिसपर वह सांप-सांप कहकर चीखती हुई बिस्तर से उठकर भागी और बेहोश होकर गिर गई। परिवार वाले भी आ गए और उन्होंने सांप को भागते हुए देखा, लेकिन वह वहीं कहीं छिप गया। घरवाले आनन-फानन में गरिमा को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को सर्प डसा नहीं है, डर के कारण इसकी मौत हो गई है।