{"_id":"6855a5d3848bd9b8330bef1b","slug":"mutilated-body-of-a-youth-found-on-railway-track-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-148634-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
Fri, 20 Jun 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया । रोजा-सीतापुर रेल लाइन के बीच में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव सोनौवा के पास करीब 35 वर्षीय एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। लोको पायलट से सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर उमेश भार्गव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त निकट के ढाबे पर काम करने वाले युवक के रूप में की।
पुलिस की तलाशी में मृतक के पास आधार कार्ड मिला। इसमें रामसजीवन पुत्र महावीर निवासी गांधीनगर, घाटमपुर कानपुर नगर लिखा था। इस पर इलाके की पुलिस से संपर्क कर परिजनों का पता लगाया गया, लेकिन स्थानीय पुलिस को सफलता नहीं मिली। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव माॅर्चरी में रखवा दिया है।
प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक ने बृहस्पतिवार को ढाबा मालिक से रुपये लिए थे। उसके पास मिले मोबाइल नंबर से भी परिजनों का पता नहीं चल सका। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इसलिए आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। परिजनों के रायबरेली में होने की सूचना मिली है। वहां की पुलिस से संपर्क करके पता लगाया जा रहा है। संवाद