फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mustafabad Kabirdham should be included among the major pilgrimage sites of India: Former President

भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल हो मुस्तफाबाद कबीरधाम : पूर्व राष्ट्रपति

Fri, 20 Oct 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mustafabad Kabirdham should be included among the major pilgrimage sites of India: Former President
मुस्तफाबाद कबीर धाम में प्रवचन करते असंग देव      संवाद
अलीगंज/गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। कबीरधाम मुस्तफाबाद में शुक्रवार को क्षमा देव स्मृति उत्सव व असंग देव महाराज के तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति ने क्षमा देव आश्रम का उद्घाटन किया और पीपल का पेड़ लगाया।
विज्ञापन

मंच से सत्संगी अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कबीर से जुड़ा हर स्थान तीर्थ स्थल के समान है। एक घंटे के संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति ने प्रदेश और केंद्र सरकार के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की गहरी छाप की भी चर्चा की। हालांकि, वह लखीमपुर न आकर सीधे वहीं से राजभवन लौट गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे असंग साहिब के साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि असंग साहेब लाखों अनुयायियों के प्रेरणा स्रोत हैं। मुस्तफाबाद कबीरधाम भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में तीर्थ स्थल बने। यह मेरे लिए तीर्थस्थल के समान है। कुछ महीने पहले ही कबीरधाम के संतों से निमंत्रण मिला और मैं कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज कबीर साहब के विचारों को जो स्थान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पा रहा है। कहीं न कहीं अनुयायी पीछे हैं। उन्हें डिजिटल ज्ञान देना जरूरी है, इसके लिए उन्होंने परिसर में ही इसकी व्यवस्था किए जाने की बात कही। कहा कि युवा अनुयायियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की जरूरत है। कहा कि आज भारत विश्व शक्तियों में शामिल हो चुका है। दूसरे देश भारत की तारीफ कर रहे हैं।
75 सालों के बाद किसी भारतीय मूल के नागरिक को विश्व बैंक का चेयरमैन बनाया गया है, यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नासा जैसी एजेंसी आज भारत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। कोरोना महामारी में देशवासियों की जान बचाकर सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। पड़ोसी देशों को वैक्सीन मुफ्त में पहुंचाई। भारत के प्रधानमंत्री ने सामर्थ्य का परिचय दिया।
यूक्रेन रूस के युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे 23 से 24000 बच्चों को सकुशल भारत लाया गया। दोनों देशों को सीजफायर का निर्णय लेना पड़ा यह भारत की महाशक्ति बनने का परिचायक है। चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण से भारत एलीट क्लब में शामिल हुआ है। यह देश के लिए गौरव की बात है।
सत्य के मार्ग पर चलने की अपील
असंग देव जी महाराज ने 20 मिनट के प्रवचन में सभी को स्वधर्म का पालन करते हुए सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही। कहा कि जिनके संस्कार सुधर जाते हैं, उनका संसार सुधर जाता है। राजनीतिक पार्टियों को नसीहत देते हुए असंग साहेब ने कहा कि पार्टी प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं को संस्कार बनाने पर जोर दें।

योगी सरकार की बुलडोजर संस्कृति प्रशंसनीय
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने चुटकुले अंदाज में कहा कि वह दो दिन से यूपी का नमक खा रहे हैं। इसलिए यूपी की बात भी जरूरी है। वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था में जमीन-आसमान का अंतर है। आज यूपी दंगा मुक्त है। सरकार की बुलडोजर संस्कृति ने प्रशंसनीय योगदान किया है।


दरोगा ने लगाई फटकार तो मन मसोसकर रह गया बालक अनुयायी
सत्संग हॉल में कई घंटे से अपने हाथों में असंग साहब और पूर्व राष्ट्रपति की पेंटिंग लिए बैठा लखीमपुर निवासी किशोर सुमित कुमार दरोगा की फटकार से मन मसोसकर रह गया। बालक असंग साहेब और पूर्व राष्ट्रपति की पेंटिंग अपने हाथों से बनाकर उन्हें भेंट करने के लिए लाया था। उसने अपने दोनों हाथों में पेंटिंग उठाकर मंच तक जाने का कई बार प्रयास किया लेकिन वहां तैनात एक दरोगा उसे हर बार झिड़कता रहा। देखते ही देखते कार्यक्रम समाप्त हो गया और वह किशोर अनुयायी मन मसोस कर वापस लौट गया।


कार्यक्रम की झलकियां
समय-11.26 पर चॉपर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
समय-11.28 पर स्वागत गीत के साथ मंच पर हुआ भव्य स्वागत।
समय-11.37 कार्यक्रम स्थल पर बने क्षमा देव आश्रम का पूर्व राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्षमा देव आश्रम में करीब बीस मिनट तक असंग साहब और उनके अनुयायियों से वार्ता की।
समय-11.57 पर कार्यक्रम स्थल पर पीपल का वृक्ष रोपा
समय-12 बजे मंच पर शिरकत कर दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

समय-12.05 पर स्वागत गीत, भजन और असंग साहेब ने 20 मिनट के प्रवचन में सद्मार्ग पर चलने का पाठ पढ़ाया।
समय- एक बजे से लेकर 1.40 बजे तक सत्संग के अनुयायियों पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संबोधित किया
समय- 2.30 बजे कार्यक्रम स्थल से ही राजभवन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed