फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder report filed against former and current hospital manager and others in nurse's death

Lakhimpur Kheri News: नर्स की मौत में पूर्व व वर्तमान अस्पताल प्रबंधक समेत अन्य पर हत्या की रिपोर्ट

Wed, 22 Jul 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Murder report filed against former and current hospital manager and others in nurse's death
मोहम्मदी। गांव भानपुर बनवारी निवासी प्रदीप कुमार वर्मा ने श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्यरत अपनी बहन सुरभि वर्मा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हॉस्पिटल के पूर्व प्रबंधक हरीश खन्ना, वर्तमान प्रबंधक दीपक त्रिपाठी व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि सुरभि की ड्यूटी सुबह 11 से रात आठ बजे तक होती थी। आरोप है कि 20 जुलाई की रात उसकी हत्या कर दी गई। हॉस्पिटल से सूचना मिलने पर प्रदीप परिजनों के साथ वहां पहुंचे, लेकिन सुरभि नहीं मिली। उन्हें बताया गया कि उसे शेखर अस्पताल शाहजहांपुर ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर सुरभि के मुंह और नाक पर खून लगा था। प्रदीप ने आशंका जताई कि उसकी बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। उनसे बातचीत की गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed