{"_id":"5f91c8068ebc3e9be34634f0","slug":"murder-lakhimpur-news-bly4243353191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लालच में लेली किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लालच में लेली किसान की जान
विज्ञापन
गांव बल्लीपुर के निकट घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। गांव बल्लीपुर निवासी किसान पंकज गांव के ही हरजीत सिंह और बसंत के साथ धान बेचने गोला मंडी गया था। परिवार वालों के मुताबिक करीब 10 क्विंटल धान बेचे थे, जिसकी राशि पंकज के पास थी। घायल अवस्था में मिले पंकज की जेब में रुपये नहीं मिल। परिवार वालों को आशंका है कि हत्यारों ने रुपये के लालच में पंकज की हत्या कर दी। पुलिस कई बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है, लेकिन अब तक की जांच में वह अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
--------------------
तीन थानों की पुलिस लगाई
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद किसान पंकज का शव गांव पहुंचा तो उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। तमाम लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। लोग रोते-बिलखते परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे। इधर अफसरों के आदेश पर गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।