फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murder

सोनीपत में गर्भवती पत्नी को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारासोनीपत में गर्भवती पत्नी को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा

Sun, 10 May 2020 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
murder
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। लॉकडाउन में गर्भवती पत्नी को सोनीपत से घर लेकर न आने पर हुए विवाद में पति ने चाकू और ब्लेड से वहां हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में पति भी जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर यहां से सोनीपत पहुंचे पिता को सौंप दिया। शनिवार को पिता ने गांव आकर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बौधनिया निवासी श्रीपाल ने बताया कि उसने पुत्री देवसुती की शादी पांच वर्ष पूर्व मोहनपुर जिला पीलीभीत निवासी राजवीर से की थी। कुछ दिन पहले दोनों लोग नौकरी की तलाश मेें सोनीपत (हरियाणा) गए थे। श्रीपाल ने बताया कि उसकी पुत्री सात माह की गर्भवती थी वह पति से लॉकडाउन के दौरान घर लौटने के लिए कह रही थी। आरोप है कि सात मई को दंपती में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर चाकू और ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में पति भी जख्मी हुआ। घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल पति राजवीर को सोनीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी मृतका के परिजन को दी। मृृतका का पिता सोनीपत से अपनी पुत्री का शव शुक्रवार देर रात लेकर आया। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका अपने पीछे चार वर्ष की पुत्री छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed