फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murder in khiri

धान बेचकर लौट रहे किसान की चाकू मारकर हत्या

Fri, 23 Oct 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
murder in khiri
गांव बल्लीपुर के निकट घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। गोला की मंडी में धान बेचकर लौट रहे किसान को बुधवार को हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने धान बेचने साथ गए दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों किसानों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों और आरोपियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

गांव बल्लीपुर निवासी पंकज (26) पुत्र प्रहलाद गांव के ही हरजीत सिंह और बसंत सिंह के साथ बुधवार को उनकी ट्रॉली में अपना धान भरकर बेचने गोला मंडी गया था। रात करीब 11 बजे पंकज अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। परिवार वालों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल पंकज को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाई, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि पति के शरीर पर चाकुओं के निशान थे। धान बिक्री का पैसा भी नहीं मिला है। उसने साथ गए गांव के ही हरजीत सिंह और बसंत सिंह पर चाकुओं से प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर हरजीत सिंह और बसंत सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पंकज गांव के ही हरजीत सिंह और बसंत सिंह के साथ धान बेचकर गोला से आया था। पंकज के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। चारों ने फत्तेपुर में शराब पी। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से चले। पंकज को घर के पास उतार कर अपने घर चले आए। इसके बाद क्या हुआ उन्हें कुछ पता नहीं है। इधर हत्या की खबर मिलते ही एएसपी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी और आरोपियों से भी पूछताछ की, लेकिन हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रकांत सिंह, थाना प्रभारी मैगलगंज

पंकज (फाइल फोटो)।

पंकज (फाइल फोटो)।- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed