{"_id":"686819d88017db92ba0b8e52","slug":"murder-case-filed-in-case-of-recovery-of-dead-body-of-a-child-outpost-incharge-present-on-line-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-149735-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बालक के शव बरामदगी मामले में हत्या का मुकदमा, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बालक के शव बरामदगी मामले में हत्या का मुकदमा, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
मृतक बच्चे के पिता जमुना से वार्ता करते एसडीएम राजीव निगम।संवाद
निघासन। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात मिले बालक के शव मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। साथ ही शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि किशोर को किसी ने मारकर फंदे से लटका दिया। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर झंडी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
गांव रघुवरनगर निवासी जमुना का 10 वर्षीय पुत्र पप्पू बृहस्पतिवार की शाम मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की, तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने बबूल के पेड़ से लटके शव की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन बेसुध हो गए।
गुस्साए परिजनों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। एएसपी के आश्वासन के बाद शव को उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शव गांव पहुंचते ही लोगों में आक्रोश भड़क गया। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस बल के साथ एसडीएम निघासन राजीव निगम, निघासन सीओ महक शर्मा, पलिया सीओ यादवेंद्र और तहसीलदार मुकेश वर्मा सहित निघासन, सिंगाही, तिकुनियां, मझगईं, शारदानगर, पढ़ुआ थाने की फोर्स मौजूद रही।
चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप
मृतक के पिता जमुना ने आरोप लगाया कि गांव के ही नय्यूम, कय्यूम, शहरुद्दीन, जाहिर, मुश्ताक, मुमताज और छोटे के खिलाफ पहले से जमीन का विवाद चल रहा था। कई बार झंडी चौकी में शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस शिकायत पर एसपी संकल्प शर्मा ने तत्काल प्रभाव से झंडी चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने वाली क्षेत्रीय लेखपाल विद्योतमा के विरुद्ध एसडीएम राजीव निगम ने कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है।
नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में
पप्पू हत्याकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक बच्चे के परिजनों की मांगों पर प्रशासन से सहमति बनने के बाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों की प्रमुख मांग थी कि विवादित भूमि पर अवैध कब्जे को प्रशासन एक सप्ताह के भीतर खाली कराए और इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।
गांव में बाबा साहब की मूर्ति की क्षतिग्रस्त, पुलिस ने संभाला मोर्चा
गांव रघुवरपुर में शुक्रवार सुबह माहौल उस वक्त गरमा गया, जब आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के चश्मे को कुछ लोगाें ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बड़ी संख्या में लोग आंबेडकर पार्क में जुटकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महेशचंद ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं समेत आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह हालात को काबू में किया।