फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder accused hanged himself with a towel in toilet of district jail in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी में हत्यारोपी ने जिला कारागार के शौचालय में गमछे से लगाई फांसी, मौत; कल ही भेजा गया था जेल

Fri, 28 Nov 2025 10:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Nov 2025 10:11 AM IST
सार

आरोपी ने शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे शौचालय में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद हत्यारोपी सुरेश वर्मा के भाई रमेश वर्मा, पत्नी सुनीता, बेटी पल्लवी सहित परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से धौरहरा कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे पर गंभीर आरोप लगाने लगे।

विज्ञापन
Murder accused hanged himself with a towel in toilet of district jail in Lakhimpur Kheri
थाने के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के माधौपुरवा गांव निवासी सुरेश कुमार वर्मा (55) ने जिला कारागार के शौचालय में गमछे से शुक्रवार सुबह सवा चार बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धौरहरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। आरोपी पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप था। 

विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के माधौपुरवा गांव निवासी सीमा (40) की हत्या 15 अक्तूबर को हो गई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद बुधवार शाम को हत्यारोपी सुरेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे शौचालय में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद हत्यारोपी सुरेश वर्मा के भाई रमेश वर्मा, पत्नी सुनीता, बेटी पल्लवी सहित परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से धौरहरा कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे कारागार के शौचालय में आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था। जहां जेल प्रशासन ने उसका मेडिकल भी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed