{"_id":"683de7ca9cafe0bd070511f5","slug":"munnuganj-warrior-power-battery-and-rehan-xi-won-the-matches-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147262-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुन्नूगंज वॉरियर, पाॅवर बैटरी और रेहान इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुन्नूगंज वॉरियर, पाॅवर बैटरी और रेहान इलेवन ने जीते मैच
Mon, 02 Jun 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम में मैच खेलचे खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले जा रहे गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मुन्नूगंज वाॅरियर, पाॅवर बैटरी और रेहान इलेवन टीम ने मैच जीते।
पहला मैच यूपी ग्रामीण बैंक आर्यावर्त और मुन्नूगंज वाॅरियर के बीच खेला गया। मुन्नूगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का लक्ष्य रखा। इसमें गुरजीत ने 71, अपूर्व ने 30 और अहद ने 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे यूपी ग्रामीण टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम 112 रन ही बना सकी। मुन्नूगंज ने यह मैच 83 रन से जीत लिया।
दूसरा मैच पीटीआई इलेवन गोला और पाॅवर बैटरी के बीच खेला गया। पीटीआई इलेवन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हर्ष के 15 और हर्ष द्वितीय के 25 रनों की मदद से टीम ने मात्र 60 रन बनाए। पाॅवर बैटरी की टीम ने आसान जीत हासिल कर ली। ओपनर जोड़ी के सुफियान ने 28 और शेद ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन
तीसरा मैच हफीजपुर क्लब और रेहान इलेवन वॉरियर के बीच खेला गया। हफीजपुर ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। रेहान इलेवन टीम ने नासिर के 31 रनों की मदद से 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हफीजपुर के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 41 रनों के स्कोर पर सिमट गए।