फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipality sent notice to the owner of the house adjacent to the main entrance of the corridor

Lakhimpur Kheri News: कॉरिडोर के मुख्य द्वार से सटे मकान के स्वामी को नगर पालिका ने भेजा नोटिस

Sat, 17 Jan 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 17 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Municipality sent notice to the owner of the house adjacent to the main entrance of the corridor
निर्माणाधीन कॉरिडोर में मुख्य द्वार के निकट बना मकान। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर में निर्माणाधीन कॉरिडोर के मुख्य द्वार से सटाकर बनाए गए भवन पर नगर पालिका परिषद ने आपत्ति जताते हुए भवन स्वामी को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने भवन स्वामी संजय शर्मा को दिए गए नोटिस में कहा है कि पौराणिक शिव मंदिर कॉरिडोर के स्टेशन मार्ग पर बन रहे मुख्य द्वार से सटे एक मकान का निर्माण कराया गया है, जबकि डीएम एवं शासन के निर्देशानुसार कॉरिडोर के पास कोई भी मकान बिना नक्शा पास कराए नहीं बनेगा। संजय शर्मा ने शासन के इस निर्देश का पालन नहीं किया है। यह निर्माण उप्र नगर पालिका अधिनियम 1916 के प्रावधानों एवं नगर पालिका परिषद की उपविधि के विरुद्ध किया गया है। नोटिस प्राप्ति से तीन कार्य दिवस के अंदर भवन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन

नहीं है नक्शे की आवश्यकता

भवन स्वामी संजय शर्मा ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण में अंगद धर्मशाला के नाम से अपने भवन के 1750 वर्ग फुट जगह में 1050 वर्ग फीट हिस्सा स्वेच्छा से पर्यटन विभाग को दे चुके हैं, जिसका उन्हें 39.40 लाख मुआवजा भी मिल चुका है। शेष 650 वर्ग फुट के हिस्से पर दो मंजिला निर्माण कराया है। दो मंजिल के ऊपर भवन को सुरक्षित रखने के लिए जीने को बंद कराया गया है। नोटिस मिला है। नगर पालिका के लोगों ने भवन का निरीक्षण भी कर लिया है। निर्माण को लेकर इंजीनियर से वार्ता की है। प्रदेश सरकार का निर्देश है कि 1000 वर्ग फुट तक के भूखंड पर भवन निर्माण करने के लिए नक्शे की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed