{"_id":"695aa974d0706630170656ed","slug":"municipality-at-your-doorstep-programme-in-gola-from-6th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165148-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला में नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम छह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला में नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम छह से
Sun, 04 Jan 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत छह जनवरी से शहर में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाएगी। इसमें आमजन की समस्याओं के त्वरित निदान किए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।
यह शिविर छह जनवरी से 16 जनवरी के मध्य अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। इसमें आम जनमानस की समस्याओं का तुरंत निदान किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि शिविर के लिए तिथियां और स्थान सुनिश्चित कर लिए गए हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेंगे। इसमें एक पर्यवेक्षक, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और नगर पालिका परिषद के अलग-अलग विभागों के कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन सहित नगर पालिका से संबंधित जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, मार्ग, नाला, नाली, साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
छह जनवरी को नीलकंठ मैदान, सात जनवरी को गोशाला, आठ जनवरी को गांधी स्मारक विद्यालय, नौ जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज, 12 जनवरी को पब्लिक इंटर कॉलेज, 13 जनवरी को फूल बाबा आश्रम, 15 जनवरी को त्रिलोक गिरी मंदिर परिसर और 16 जनवरी को नगर पालिका परिषद में सुबह 10 से शाम 4 तक शिविर लगेंगे।