{"_id":"65b94e4eb1c33f3456053a06","slug":"municipal-limits-will-be-expanded-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-113686-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका की सीमा का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका की सीमा का होगा विस्तार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सालों से शहर से सटे मोहल्लों में प्लॉट खरीद कर मकान बना लिए, लेकिन उन्हें सुविधाएं ग्रामीण इलाकों की भी नहीं मिल पा रहीं। इसको लेकर अब नगर पालिका सीमा विस्तार पर जोर दे रही है। मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके बाद प्रस्ताव शासन की भेजा जाएगा। विस्तार होने से करीब एक लाख वोटर भी बढ़ जाएंगे।
नगर पालिकाध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 15 से 20 साल पुरानी सीमा विस्तार कराए जाने की मांग पर मुहर लग गई है। नगर पालिका के अधिकारी और राजस्व की टीम सीमा विस्तार में मदद करेगी। सीमा विस्तार हो जाने के बाद जिन मोहल्लों में सुविधाओं का अभाव है वहां पर नगर पालिका की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
बता दें कि सीमा विस्तार न होने की वजह से नगर पालिका का दायर काफी कम था, लेकिन अब करीब चार से पांच किलोमीटर का दायरा नगर पालिका के क्षेत्र में आएगा। इससे पालिका का राजस्व भी बढ़ेगा वहीं करीब एक लाख मतदाता भी बढ़ सकते हैं। बैठक में सदर विधायक के अलावा लेखपाल सौरभ, राजेश, नगर पालिका के सर्वेयर अमित सोनी, देवाशीष मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये गांव होंगे नगर पालिका में शामिल
पालिकाध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम राजापुर, सलेमपुर कोन, लखीमपुर देहात का शेष भाग, छाउछ आंशिक, बांसखेड़ा आंशिक, गढ़ी मिदनिया आंशिक, भंसडिया आंशिक, प्यारेपुर शेष, मीरपुर, उदयपुर महेवा, देउवापुर और पहाड़ापुर के अलावा आस-पास के गई गांवों में विस्तार में शामिल किया गया है।
अच्छी सड़कें और बेहतर सफाई की मिलेगी सौगात
अब तक सीमाओं के आस-पास बसे नए मोहल्लों में न तो बेहतर सड़कें हैं और न हीं साफ सफाई के कोई इंतजाम। लोग लाखों रुपये में प्लॉट खरीदने के बाद भी नारकीय जीवन जी रहे हैं। सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए गांवों में नगर पालिका मोहल्ले बनाकर सफाई कर्मियों की तैनाती, बेहतर सड़कें, रोशनी के पर्याप्त इंतजाम के अलावा पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।