ओयल। कस्बा ओयल में आज दसवां मेला में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
दोपहर तीन बजे कस्बे के मोहल्ला ठठेरा टोला, कबड़ियन टोला, कोतवाली व महावीरी मोहल्ले से ताजियेदार ताजिया लेकर फोरलेन पर पहुंचे। कस्बे में जगह-जगह सजावट की गई। जुलूस के मार्ग पर फोरलेन की एक साइड को शाम सात बजे तक बंद कर दिया गया।
शाम करीब छह बजे फोरलेन के एक ओर ताजिये का जुलूस निकाला जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर कांवड़ियों का जत्था डीजे पर भक्तिगीतों की धुनों पर झूमते हुए निकला। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी निराला तिवारी, चौकी इंचार्ज ओयल पटेल राठी, अजय सिंह भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शाम सात बजे ताजिये सुपुर्दे खाक किए गए।