फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mud on the road in Oripurva, pedestrians are troubled

Lakhimpur Kheri News: ओरीपुरवा में रास्ते पर कीचड़, राहगीर परेशान

Sun, 10 Aug 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mud on the road in Oripurva, pedestrians are troubled
मझगईं के खैराहना ओरीपुरवा गांव में सड़क पर हुआ कीचड़। स्रोत जागरूक पाठक
मझगईं। क्षेत्र की खैराहना ग्राम पंचायत के ओरीपुरवा गांव में रास्ते पर कीचड़ होने व जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते पर खड़ंजे का निर्माण करीब 15 साल पूर्व किया गया था लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इस रास्ते की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

अनदेखी के चलते निर्माण न होने से रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं और कहीं-कहीं रास्ता धंस भी गया है। इसके चलते वाहनों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसको लेकर ग्राम प्रधान से शिकायत की जा चुकी है लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे बनी नालियों की सफाई न होने से रास्ते पर पानी भरा रहता है। हल्की बारिश में ही कीचड़ व जलभराव हो जाता है। ग्रामीण संतोष कुमार, दयाराम, शिवकुमार, रामाधार, रामदयाल, रामकुमार, चुन्नालाल, छोटेलाल, गया प्रसाद, परसादी समेत अन्य लोगों ने इस रास्ते को बनवाने की मांग की है। इस बारे में ग्राम प्रधान जावित्री देवी ने बताया कि बारिश के कारण मार्ग की मरम्मत का कार्य कराना संभव नहीं है। इस मार्ग की मरम्मत का कार्य कार्ययोजना में है और बारिश का मौसम खत्म होने के बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed