{"_id":"683601149b8e27fed001e7b7","slug":"movement-of-vehicles-resumed-from-bhansaar-relief-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-146796-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भंसार से वाहनों की आवाजाही शुरू, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भंसार से वाहनों की आवाजाही शुरू, राहत
Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
काम शुरू होने के बाद गौरीफंटा बाॅर्डर से गुजरते वाहन। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। दो दिनों से बंद भंसार कार्यालय में कामकाज मंगलवार से शुरू हो गया। इसके बाद मालवाहक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे चालकों ने राहत की सांस ली है।
शनिवार की रात धनगढ़ी उप महानगर पालिका की नगर पुलिस ने कस्टम कार्यालय में घुसकर धनगढ़ी कस्टम चीफ से अभद्रता व मारपीट की थी, जिससे क्षुब्ध होकर रविवार से कस्टम कर्मियों ने नगर पालिका पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही रविवार से कार्रवाई की मांग को लेकर कामकाज ठप कर दिया था। सोमवार को भी पेन डाउन कामकाज ठप रहने के साथ ही कस्टम बैरियर गिराकर आवागमन बंद कर दिया था। इस कारण भारत से आने व जाने वाले मालवाहक-पर्यटकों के वाहनों की बाॅर्डर पर लंबी लाइन लग गई थी, जिससे पर्यटकों व आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
सोमवार को मामले में दोषी नगर पालिका पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह धामी, हवलदार मणिदत्त भट्ट, चालक हसन बहादुर मल्ल और सिपाही जितेंद्र सिंह धामी के पकड़े जाने के बाद मंगलवार को तीसरे दिन भंसार कस्टम कार्यालय खुला, जिससे वहां कामकाज शुरू होने से दो दिनों से खड़े भारतीय मालवाहक वाहन व चालकों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत से नेपाल घूमने आने वाले पर्यटकों ने भी भंसार क्लीयरेंस होने से राहत की सांस ली।