{"_id":"687a8523059379497d088072","slug":"mourning-on-burning-embers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-150938-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दहकते अंगारों पर किया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दहकते अंगारों पर किया मातम
विज्ञापन
मझगईं के गुलरा भगवंतनगर में रखे गए ताजिए। संवाद
मोहम्मदी। 21वीं मुहर्रम पर इमामबाड़े में मजलिस हुई, जिसे हरदोई से आए मौलाना फजल अब्बास जैदी ने खिताब किया। मौलाना ने पैगंबरे इस्लाम इमाम हुसैन के बारे में बताया। उसके बाद अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के बाद अंजुमने हुसैनिया ने दहकते अंगारों पर चलकर मातम किया। बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे अलम को लेकर दहकते अंगारों पर या अली या अली की सदाओं के बीच निकले।
अंजुमन के लोगों ने दहकती हुई जंजीरों का मातम किया। या अली या हुसैन की सदाओं से माहौल गमजदा हो गया। अंजुमने हुसैनिया ने नोहा खानी और मातम किया, देर रात कार्यक्रम का समापन हुआ। अंजुमन के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी की देखरेख में हुआ। इस मौके पर जहीर हसन, हसन नकवी, आलिम रजा, अली अब्बास नकवी, अफजल जैदी, जाहिद जैदी, असलम रिजवी, रहबर रिजवी, अहसन रिजवी, जमीर रिजवी आदि मौजूद रहे। संवाद
मातमी धुन के साथ कर्बला पहुंचे ताजिये सुपुर्द-ए खाक
मझगईं। क्षेत्र के गांव गुलरा टांडा में दसवीं के मुहर्रम पर ताजियों को उठाकर मातमी धुन के साथ कर्बला के पास लगे मेला मैदान में ले जाकर रखा गया। यहां लोगों ने रेवड़ियां चढ़ाकर फातिहा दिलाते हुए दुआएं मांगीं। देर शाम गमगीन माहौल में ताजियों के सुपुर्द ए खाक किया गया। मेले में लगे झूलों पर बच्चों ने झूला झूला और खरीदारी की। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस मौजूद रही। संवाद