{"_id":"6887b99b475a39365d039f66","slug":"mourning-barefoot-on-a-blazing-fire-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151827-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दहकती आग पर नंगे पांव मातम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दहकती आग पर नंगे पांव मातम किया
विज्ञापन
शिया इमामबाड़े में दहकती हुई आग पर नंगे पांव मातम करते लोग-संवाद
खीरी टाउन। कस्बा खीरी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के 20 दिन के बाद मनाया जाने वाला बीसवां हकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इसमें पूरे कस्बे में ताजियों के सामने सजावट कर मातम मजलिस का सिलसिला चलता रहा।
कस्बा खीरी मोहल्ला शेख सराय दरगाह, हर्नियाटोला, पट्टी रामदास, बुखारी टोला, कटरा, डीहपुर, तबेला, सैय्यदबाड़ा की तमाम अंजुमन ने इमाम चौक पर शनिवार देर रात ताजिये रखे। रविवार को ताजियों के सामने रोशनी और मातम मजलिस का सिलसिला चला।
सोमवार शाम को ताजिये सुपुर्दे खाक किए गए। वहीं कस्बा के मोहल्ला मुगली टोला में स्थित शिया इमामबाड़ा में आग पर नंगे पांव अक़ीदतमंदों ने मातम किया। इस दौरान अंजुमन हुसैनिया ओर अंजुमन गुलामाने हुसैन के मेंबरों और लखीमपुर दर्जनों लोगों ने आग पर नंगे पांव या हुसैन या हुसैन करते हुए दहकते अंगारों पर निकल कर मातम किया। मातम से पूर्व मौलाना सलमान अब्बास साहब ने मजलिस को खिताब किया।