फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother - son drank pesticide in minor disputes , recruitment

मामूली विवाद में मां-बेटे ने कीटनाशक पीया, भर्ती

Sun, 01 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 01 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mother - son drank pesticide in minor disputes , recruitment
कीटनाशक - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेलवा की घटना
विज्ञापन

सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती 

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेलवा में रविवार को सुबह मां-बेटे के बीच गड्ढे का पानी निकालने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मां ने तैश में आकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। यह देखकर बेटे ने मां को बचाने के बजाय खुद भी कीटनाशक पी लिया। दोनों मां-बेटे की हालत बिगड़ी, तो घर में कोहराम मच गया। दोनों को सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी हैै।

बेलवा गांव निवासी कोटेदार किशोरी लाल वर्मा के परिवार में पत्नी 40 वर्षीय ममता देवी, पुुत्र 23 वर्षीय नवीन वर्मा और पुत्री रश्मि वर्मा हैं। पुत्र नवीन भीरा स्थित डिग्री कालेज से बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है, जबकि पुुत्री रश्मि पीलीभीत से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। रविवार को सुबह मां ममता ने अपने पुत्र नवीन से गड्ढे में भरा पानी निकालने को कहा, जिस पर नवीन ने मना कर दिया। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। परिवार वाले बताते हैं कि बेटे के जवाब से आहत होकर मां ममता ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसकी जानकारी बेटे नवीन को हुई, तो उसने भी भावावेश में आकर कीटनाशक पी लिया। दोनों मां-बेटे की हालत बिगड़ी तो घर में कोहराम मच गया। किशोरी लाल वर्मा ने दोनों को सीएचसी गोला में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों मां-बेटे की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed