{"_id":"651f04cabe0606f688062276","slug":"mother-murdered-for-property-report-on-court-order-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-7093-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संपत्ति के लिए मां की हत्या, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संपत्ति के लिए मां की हत्या, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मोहम्मदी। रमुआपुर गांव निवासी रजनीश ने अपने पिता रमेश सिंह और एक महिला गुड्डी देवी के खिलाफ दादी की हत्या की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।
क्षेत्र के गांव रमुआपुर निवासी रजनीश कुमार सिंह ने न्यायालय को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि 27 मई 2023 को उसकी दादी चमेली देवी गांव में घर से थोड़ी दूरी पर अरुण कुमार के घर की रखवाली के लिए गई थीं। अरुण बीमार थे, उनको लेकर इलाज कराने के लिए लोग बरेली गए थे। घर खाली होने के कारण रजनीश के पिता रमेश सिंह और गांव की महिला गुड्डी देवी पहुंचीं और चमेली देवी की जहर पिलाकर हत्या कर दी।
आरोप लगाया कि संपत्ति के लिए हत्या की गई। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित ने न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रमेश सिंह और गुड्डी देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।