फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother in court Descended faithful

मां के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 25 Mar 2015 10:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Mar 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mother in court Descended faithful
नवरात्र के पांचवें दिन देवीभक्तों ने मां के कात्यायनी देवी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने नवरात्र का उपवास रखकर घरों में पूजा-अर्चना के साथ मंदिरों में जाकर मां के दर्शन किए। शहर के प्राचीन देवी मंदिरों में पूरे दिन मेले जैसा दृश्य रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में कतारबद्ध होकर पूजा की।
विज्ञापन

शहर के पौराणिक संकटादेवी मंदिर में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। सुबह से ही मंदिर में कतारें लग गईं। देर रात तक लोगों ने मां के दर्शन किए और महाआरती में हिस्सा लिया। उधर शीतलादेवी मंदिर, बंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में पूरे दिन धार्मिक आयोजन हुए। शीतला देवी मंदिर में शाम को श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर मां की स्तुति की। बंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में भी धार्मिक आयोजनों का सिलसिला दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन

मूड़ा सवारान। चैत्र नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र में कई जगह मां के दरबार सजाए गए हैं। मंदिरों में पूजन हो रहा है वहीं रात में सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसका समापन हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा। कस्बा मूड़ा सबारान सहित क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर, सहसपुर, बस्तौली, नौगवां, रेवतीपुरवा, बजेहड़ा सौंठन आदि स्थानों पर मां के दरबार सजाए गए हैं। ग्राम हरसिंपुर में प्रतिदिन जागरण के दौरान सजीव झांकियां दिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन उपवास रखने वाले भक्तों ने वंदन, लौंग, पुष्प चढ़ाकर माता कात्यायनी देवी का पूजन किया और माता रानी के चरणों में मत्था टेका। इस मौके पर ममरी गोविंदापुर, हैदराबाद, मूड़ा विश्नू, अजान, महेशपुर, रोाननगर, माता भुइयां देवी मंदिर पर पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
बिजुआ। नवरात्र के मौके पर बस्तौली गांव में मां दुर्गा का दरबार सजाया गया। यहां भक्तों ने मां के भजन गाकर उनकी महिमा का बखान किया।
तिकुनियां। कस्बे में मां सुथना देवी मंदिर पर चल रहे विशाल शतचंडी महायज्ञ में मां कात्यायनी की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। मंदिर के पुजारी बाबा ओंकार गिरि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। यज्ञ में यजमान बने रोहिताशमल अग्रवाल, अशोक शर्मा, परसराम महावर ने सपत्नीक यज्ञ में भाग लिया।

बेलरायां। चैत्र नवरात्र के छठे दिन देवी भक्तों ने मां कात्यायनी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ बनी रही। कस्बे में नवरात्रि के चलते वन विभाग के संतोषी माता मंदिर, चीनी मिल के देवी मंदिर, क्लेशहरण मंदिर, श्रीभृत्यहरिनाथ मंदिर सहित सभी मंदिरों में भक्तों ने देवी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed