फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mother and son died as house collapsed due to gas cylinder blast in lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: तेज धमाके के साथ पूरा मकान हुआ धराशायी, मां-बेटे की मौत, पांच लोग घायल

Fri, 18 Aug 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Aug 2023 12:25 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह एक घर में तेज धमाका हो गया, जिससे पूरा मकान धराशायी हो गया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
mother and son died as house collapsed due to gas cylinder blast in lakhimpur kheri
धमाके से पूरा मकान हुआ धराशायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के कस्बा जंगबहादुरगंज में शुक्रवार की सुबह तेज विस्फोट से एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसा गैस सिलिंडर फटने से हुआ है, जबकि ग्रामीण इसे बारूदी विस्फोट बता रहे हैं।

विज्ञापन


कस्बा जंगबहादुरगंज में इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट के निकट बब्बू का मकान है। यहां शाहजहांपुर के तिलहर थाने के डभौरा निवासी मोहम्मद नबी परिवार के साथ किराये पर रहते थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक तेज विस्फोट हुआ और पूरा मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में मोहम्मद नबी की 30 वर्षीय पत्नी हलीमा और 14 वर्षीय बेटे जीशान की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि मोहम्मद नबी, बब्बू और उसकी पत्नी नूरबानो, पुत्री अलीना, मोहम्मद शमद, अरमान, सोनम घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में सीधी कांड जैसा केस: युवक को बंधक बनाकर पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, पीड़ित ने प्रधान पर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

 

mother and son died as house collapsed due to gas cylinder blast in lakhimpur kheri
घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

घायल अलीना शाहजहांपुर रेफर 

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जमा हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल अलीना को शाहजहांपुर अस्पताल भेजा गया है। परिजन और पुलिस ने गैस सिलिंडर फटने से विस्फोट होने की बात कही। वहीं पड़ोसी इसे बारूदी विस्फोट की घटना मान रहे हैं। इस घटना में पड़ोस में बंधी एक बछिया और एक बकरी की भी मौत हुई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

हादसे की सूचना पर अग्निशमन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेसिंक टीम ने गहन जांचकर साक्ष्य जुटाए। टीम ने मकान मालकिन नूरबानो से भी पूछताछ की। पास-पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई गई। हालांकि, अफसरों का यही कहना है कि घटना सिलिंडर फटने की वजह से हुई है।

सीओ मोहम्मदी अरविंद वर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया चाय बनाते समय सिलिंडर में विस्फोट होने का मामला प्रतीत हो रहा है। अन्य कोई कारण है तो फॉरेंसिक टीम और अग्निशमन की टीम की जांच में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed